फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jobs of 145 workers at risk after strike, union issues 48-hour ultimatum

Hisar News: हड़ताल के बाद 145 कर्मियों की नौकरी पर संकट, यूनियन का 48 घंटे का अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Jobs of 145 workers at risk after strike, union issues 48-hour ultimatum
हिसार। नगर निगम प्रशासन की सख्ती के बीच हड़ताल में शामिल 145 ठेका कर्मचारियों की नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है। निगम की चेतावनी के बाद निजी एजेंसियों ने हड़ताली कर्मचारियों का इंतजार करने के बजाय उनकी जगह नए कर्मचारी भर्ती कर लिए। हड़ताल खत्म होने पर पुराने कर्मचारी ड्यूटी पर लौटे तो उन्हें काम नहीं मिला। इससे निगम प्रशासन और कर्मचारी यूनियन के बीच टकराव बढ़ गया है।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ ने 145 कर्मचारियों को हटाए जाने का विरोध किया है। सोमवार को संघ के प्रतिनिधिमंडल ने निगम आयुक्त सी जयाश्रद्धा से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि इस अवधि में सभी कर्मचारियों को काम पर नहीं लिया गया तो सफाई व्यवस्था और कचरा उठान रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को शहर में सफाई अभियान जारी रहा। सभी 20 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए टिप्पर चलाए गए। डंपरों की मदद से दो बड़े डंपिंग प्वाइंट्स से कचरा उठाकर ढंढूर स्थित डंपिंग स्टेशन पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्टीमेटम के बाद निगम कार्यालय में हलचल बढ़ गई। आयुक्त सी जयाश्रद्धा ने वरिष्ठ अधिकारियों और निजी एजेंसियों के प्रबंधकों के साथ बैठक की। दो घंटे से अधिक चली बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ.प्रदीप हुड्डा, एक्सईएन जयवीर डूडी, एक्सईएन अमित कौशिक और दोनों निजी एजेंसियों के संचालक मौजूद रहे।

बैठक में कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने के कानूनी और प्रशासनिक पहलुओं पर चर्चा हुई। एजेंसियों ने नई भर्तियों का हवाला दिया। नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू को सोमवार को भी जमानत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed