फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   JJP's corruption files are with the government, that's why Dushyant is silent on every issue: Dhanda

जजपा के भ्रष्टाचार की फाइलें सरकार के पास इसलिए हर मुद्दे पर चुप दुष्यंत : ढांडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
JJP's corruption files are with the government, that's why Dushyant is silent on every issue: Dhanda
आप नेता अनुराग ढांडा प्रेसवार्ता करते हुए। 
हिसार। आम आदमी पार्टी (आप) के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने रविवार को निजी होटल में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि क्लर्कों के मुद्दे पर सीएम मनोहर लाल ओएसडी को सामने कर रहे हैं। क्लर्कों की हड़ताल से अब तक 3 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि जजपा के भ्रष्टाचार की फाइलें सरकार के पास हैं, इसलिए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हर मुद्दे पर चुप हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी आपस में ही लड़कर सिमट जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल क्लर्कों के प्रतिनिधि, किसानों, छात्रों, सीईटी पर युवाओं और ओपीएस के मुद्दे पर कर्मचारियों से बात करने को तैयार नहीं हैं। सरकार लोगों से कट चुकी है। सीएम के ओएसडी कहते हैं कि क्लर्कों की सैलरी नहीं बढ़ सकती। मुख्यमंत्री की शह के बिना कोई अधिकारी ऐसी बात नहीं कह सकता। सीएम पीछे छिपे बैठे हैं, वो इस मुद्दे से बचना चाहते हैं। ऐसा कोई तर्क नहीं बनता जिसके आधार पर क्लर्कों को 35,400 के पे-ग्रेड से वंचित रखा जाए। क्लास सी में जो पद बनते हैं उसमें क्लर्कों का एफएलपी टू का लेवल रखा हुआ है जो सबसे निचला पायदान है। उन्होंने लिपिकों की सैलरी बढ़ाने के मुद्दे पर सरकार को खुली बहस की चुनौती दी।
विज्ञापन


सरकार की लापरवाही से आई बाढ़
उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम भी इस पूरे मुद्दे पर चुप हैं, पता नहीं उनकी ऐसी कौन सी भ्रष्टाचार की फाइलें सरकार के पास दबी हुई हैं। प्रदेश में 25 लाख युवा बेरोजगार हैं और जो नौकरी कर रहे हैं, उन्हें सरकार जानबूझकर परेशान कर रही है। यह भ्रष्टाचारियों की सरकार है। मनोहर लाल सरकार के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार के मामले सामने आए। सीएम के कमेटी में शामिल होते हुए भी कुरुक्षेत्र के थीम पार्क के प्रोजेक्ट में खुलकर भ्रष्टाचार सामने आया। इसके अलावा आधे हरियाणा में सरकार की लापरवाही के कारण बाढ़ आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पन्ना प्रमुखों की वोटिंग करवा लो तो भाजपा सरकार हारेगी
अनुराग ढांडा ने कहा कि यदि आज भी भाजपा के पन्ना प्रमुखों की वोटिंग करवा ली जाए तो मनोहर लाल सरकार हारेगी। क्योंकि जिन्होंने इनकी सरकार बनवाई उन्हें यह सरकार भूल चुकी है। इनके सैकड़ों कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के संपर्क में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि अब हरियाणा में जजपा के लिए कुछ बचा नहीं, इसलिए अब राजस्थान में जमीन तलाश रहे हैं।

प्रदेश में बिजली आंदोलन करेगी आप
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की लहर है। प्रदेश के लोग कहते हैं कि हमारा मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में घूमता है और पंजाब का मुख्यमंत्री लोगों की जान बचाने के लिए कीचड़ तक में घूस जाता है। पंजाब में 90 प्रतिशत लोगों का जीरो बिजली बिल आता है। जबकि हरियाणा में हजारों के बिल आ रहे और एक व्यक्ति के नाम पर तीन तीन जगह बिल लगा है। इसलिए आम आदमी पार्टी प्रदेश के 7 हजार गांवों में जाकर बिजली आंदोलन करेगी। दिल्ली में बिजली जाती नहीं और हरियाणा में बिजली आती नहीं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्योराण, भूपेंद्र बेनीवाल, गेहल सिंह संधू, जतिन शर्मा, राजेंद्र सोरखी, पुरुषोत्तम, विजय, उज्ज्वल महेश्वरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed