{"_id":"6638c1ba19406f622d083c19","slug":"jjp-candidate-naina-chautala-face-opposition-from-farmers-in-hisar-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: नामांकन भरने पहुंचीं नैना चौटाला का विरोध, किसानों ने मुर्दाबाद और जजपा नेताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: नामांकन भरने पहुंचीं नैना चौटाला का विरोध, किसानों ने मुर्दाबाद और जजपा नेताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाए
Mon, 06 May 2024 05:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 06 May 2024 05:10 PM IST
सार
विरोध कर रहे किसानों के सामने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला तथा लोकसभा प्रत्याशी नैना चौटाला ने जननायक जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
नारेबाजी करते किसान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार में सोमवार को नामांकन करने पहुंची जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। लघु सचिवालय के बाहर धरना दे रहे संयुक्त किसान मोर्चा हिसार के सदस्यों ने जजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए। उनके सामने चुनावी रथ पर सवार पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला तथा लोकसभा प्रत्याशी नैना चौटाला ने जननायक जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। काफी देर किसान काले झंडे लहराकर विरोध जताते रहे और जजपा समर्थक नारेबाजी करते रहे।
किसानों को पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर एक स्थान पर रोका था। किसान अपने दायरे में ही झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताते रहे। जजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच एक दायरा बनाने का प्रयास किया लेकिन जजपा समर्थक लगातार आगे बढ़ते हुए किसानों की ओर जाने लगे।
विज्ञापन
दिग्विजय चौटाला समर्थकों के साथ किसानों के बेरिकेड्स तक पहुंच कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास किया। करीब 10 मिनट तक दोनों पक्ष एक दूसरे के सामने डटे रहे। चुनावी रथ पर सवार पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला रथ से ही जजपा जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। उन्होंने मंच से संबोधित करने का प्रयास किया लेकिन शोर में उनकी आवाज नहीं पहुंच सकी। गाड़ी में सवार जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला ने पहले किसानों की ओर हाथ जोड़कर नमस्कार किया। इसके बाद जजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। कुछ देर बाद दुष्यंत चौटाला रथ से उतरकर अपनी माता की गाड़ी में आ गए। करीब दस मिनट तक दोनों पक्ष की ओर से जिंदाबाद- मुर्दाबाद होता रहा। इस दौरान पुलिस बेरिकडे्स के बीच में खड़े होकर जजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास करती रही।