{"_id":"6632a676f85ab44adb070f84","slug":"jindal-factory-employee-murdered-and-threw-his-body-in-the-bushes-hisar-news-c-21-hsr1007-372630-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जिंदल फैक्टरी के कर्मचारी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जिंदल फैक्टरी के कर्मचारी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका
विज्ञापन
हिसार। शहर की जिंदल फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी अनिल (36) की मंगलवार देर रात हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद शव को सैनिक छावनी के गेट नंबर तीन के सामने झाड़ियाें में फेंक दिया गया। घटनास्थल पर मृतक का हेलमेट मिला और बाइक करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक होटल के पास मिली। घटना का पता चलने पर मृतक के परिजन और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बुधवार को शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के पिता पटेल नगर निवासी किशोरी लाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
रात साढ़े नौ बजे घर से निकला था
पटेल नगर के रहने वाले किशोरीलाल ने बताया कि वह पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनका बड़ा बेटा अनिल कुमार अपने परिवार के साथ पटेल नगर में ही अलग रहता है। वह शहर की जिंदल फैक्टरी में काम करता था। रात दस बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक उसकी ड्यूटी थी। मंगलवार रात साढ़े नौ बजे वह घर से बाइक लेकर फैक्टरी के लिए निकला था, लेकिन फैक्टरी नहीं पहुंचा। सुबह सात बजे तक वह घर नहीं लौटा तो उनकी पत्नी सरला ने इस बारे में बताया। पता चलने पर छोटा बेटा अमन जिंदल फैक्टरी पहुंचा। इस दौरान जानकारी मिली कि अनिल रात को ड्यूटी पर नहीं आया। इसके बाद सैनिक छावनी के गेट नंबर तीन के सामने एक शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो शव अनिल का था। उसके मुंह से खून निकल रहा था। अनिल के गर्दन, मुंह और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे। हेलमेट मौके पर मिला और बाइक घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर मिली। आरोप है कि रात को किसी ने हत्या कर अनिल का शव झाड़ियों में फेंका है।
मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुरेश कुमार, सदर थाना प्रभारी, हिसार