फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   jind revenue officer terminated

जींद का जिला राजस्व अधिकारी बर्खास्त

Thu, 19 Dec 2013 07:12 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Thu, 19 Dec 2013 07:12 PM IST
विज्ञापन
jind revenue officer terminated
हरियाणा सरकार के राजस्व और डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग ने जींद के जिला राजस्व अधिकारी दाताराम को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन


नौकरी से बर्खास्तगी के आदेश बुधवार दोपहर को डीसी राजीव रत्न को मिल गए। सरकार द्वारा जिला राजस्व अधिकारी को बर्खास्त करने की पुष्टि डीसी ने की है। उन्होंने बताया कि इस बारे में जिला राजस्व अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। दाताराम अगस्त 2014 में सेवानिवृत्त होने वाले थे।


जिला राजस्व अधिकारी दाता राम 2004 में तोशाम, भिवानी में तहसीलदार थे। इस दौरान इनके खिलाफ 22 जुलाई 2004 को धारा 120 बी, 420, 467, 468, 471, 474 और 506 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया था। 6 जून 2013 में धारा 120 बी, 419, 467 और धारा 120 में भिवानी निचली अदालत ने दाताराम को दोषी पाया था और उन्हें एक साल की सजा सुनाई थी। दाताराम ने इस फैसले के खिलाफ अपील कर रखी थी। जुलाई से दाताराम जींद में बतौर जिला राजस्व अधिकारी तैनात थे।
विज्ञापन



अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त राजस्व एवं डिजास्टर मैनेजमेंट कृष्ण मोहन ने डीसी को पत्र भेजकर सरकार के आदेशों के बारे में बताया है। आदेशों की कापी राजस्व विभाग के मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त ने प्रदेश के  सभी उपायुक्तों, एसपी, डीआईजी सीआईडी और जिला राजस्व अधिकारी दाताराम को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed