फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three nominations filed on the first day for the Sector-33 Residents' Association election.

Hisar News: सेक्टर-33 रेजीडेंट सभा चुनाव के लिए पहले दिन तीन नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Three nominations filed on the first day for the Sector-33 Residents' Association election.
हिसार। सेक्टर-33 रेजीडेंट सभा की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए रविवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन प्रधान, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन दाखिल हुआ। सोमवार को भी नामांकन किए जा सकेंगे। प्रधान पद के लिए दिलीप सिंह गोदारा, सचिव पद के लिए मास्टर बलदेव बगला और कोषाध्यक्ष पद के लिए छाजूराम भान ने नामांकन फार्म जमा करवाया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी कैप्टन यशपाल परमार और जयवीर घणघस ने बताया कि चार अन्य लोग भी नामांकन फार्म लेकर गए हैं लेकिन अभी तक जमा नहीं करवाया है। ऐसे में सोमवार को उनके नामांकन दाखिल करने की संभावना है। किसी पद पर एक ही नामांकन रहने पर निर्विरोध चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

29 अगस्त तक नामांकन वापस ले सकेंगे
चुनाव अधिकारियों ने बताया कि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 29 अगस्त शाम पांच बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद छह सितंबर को सुबह 8:30 से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। मतदान पूरा होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू की जाएगी और उसी दिन शाम छह बजे तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

600 सदस्य कर सकेंगे मतदान
सेक्टरवासी राजपाल नैन और बलदेव शर्मा ने बताया कि सेक्टर-33 में करीब 650 मकान बने हुए हैं। रेजीडेंट सभा के अब तक करीब 600 सदस्य हैं और इन्हीं सदस्यों को मतदान का अधिकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed