फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   E-tender for catching monkeys cancelled; process failed to materialize due to technical hurdles.

Hisar News: बंदरों को पकड़ने का ई-टेंडर रद्द, तकनीकी पेंच के कारण सिरे नहीं चढ़ी प्रक्रिया

Mon, 24 Aug 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 24 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
E-tender for catching monkeys cancelled; process failed to materialize due to technical hurdles.
हांसी। शहरवासियों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद की ओर से लगाया गया ई-टेंडर तकनीकी नियमों के कारण रद्द हो गया। एक वर्षीय ठेके के लिए दो फर्मों ने आवेदन किया था लेकिन जांच में केवल एक फर्म ही पात्र मिली। सरकारी नियमों के अनुसार तकनीकी बिड में कम से कम दो अनुभवी फर्मों के पात्र होने पर ही टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है। अब नगर परिषद नए नियमों और शर्तों के साथ दोबारा टेंडर जारी करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

बंदरों को पकड़ने के ठेके के लिए दो एजेंसियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जांच में सामने आया कि इनमें से केवल एक फर्म के पास बंदर पकड़ने का पूर्व अनुभव था जबकि दूसरी फर्म अनुभवहीन थी। नियमानुसार कम से कम दो अनुभवी फर्मों के तकनीकी बिड में क्वालिफाई करने के बाद ही उनमें से किसी एक का चयन किया जा सकता है। एक ही फर्म के पात्र मिलने से प्रतिस्पर्धा की शर्त पूरी नहीं हुई। इससे अधिकारियों ने टेंडर रद्द करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

नगर परिषद अब नए सिरे से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करेगी ताकि बंदरों को पकड़ने का काम जल्द शुरू कराया जा सके। टेंडर रद्द होने से शहर के विभिन्न मोहल्लों और मुख्य बाजारों में बंदरों की समस्या से परेशान लोगों को कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा। अधिकारियों का कहना है कि नई टेंडर प्रक्रिया बिना देरी के शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां-यहां है समस्या :
उत्तम नगर, लाल सड़क, डडल पार्क क्षेत्र, यति नगर, बैंक कॉलोनी, सुभाष नगर, वकील कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में बंदरों लोग बंदरों के उत्पात से परेशान हैं। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन डॉग व मंकी बाइट के 25 से 30 नए केस आते हैं।

:::::
एक वर्षीय ठेके के लिए दो फर्मों ने आवेदन किया था लेकिन जांच में केवल एक फर्म ही पात्र मिली। ऐसे में बंदरों को पकड़ने का टेंडर सिरे नहीं चढ़ा। टेंडर दोबारा लगाने के लिए निर्देश दे दिए हैं।- राजेंद्र सोनी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed