{"_id":"6a8b3b55c1d0a0819b0e1ed8","slug":"garbage-cleared-under-police-escort-150-sanitation-workers-detained-for-protesting-hisar-news-c-21-hsr1005-936594-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पुलिस पहरे में उठाया कचरा, विरोध करने पर 150 से सफाईकर्मियों हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पुलिस पहरे में उठाया कचरा, विरोध करने पर 150 से सफाईकर्मियों हिरासत में लिए
विज्ञापन
हिसार में कूड़ा उठाते समय विरोध करने वालों को दबोचती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शहर में बीते 18 दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर रविवार को नगर निगम प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में 20 डंपिंग प्वाइंट से करीब 500 टन कचरा उठवा दिया। इस दौरान सफाईकर्मियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
सुबह पांच बजे आईटीआई चौक पर कचरा उठाने के दौरान सफाई कर्मचारियों ने पुलिस पर गीला-सूखा कचरा फेंकना शुरू कर दिया और हाथापाई पर उतर आए। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए यहां से 150 लोग को हिरासत में ले लिया। कर्मचारियों ने कचरा ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉलियों और जेसीबी के टायरों में सुए घोंप दिए लेकिन निगम अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रखी। हिरासत में लिए कर्मचारियों को शाम सात बजे छोड़ दिया।
हड़ताल के कारण शहर की तमाम प्रमुख सड़कों, मोहल्लों और खाली प्लाटों में कचरे के ढेर लग गए हैं। गंदगी से लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। सफाई कर्मचारी घर-घर कचरा उठान एजेंसी के कर्मचारियों को भी सेक्टरों में नहीं जाने दे रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी कचरा उठवा न दे इसके लिए रात में ठीकरी पहरा दिया जा रहा है। सफाईकर्मियों की हठधर्मिता पर सख्ती दिखाते हुए रविवार सुबह पांच बजे नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा, एक्सईएन जयवीर डूडी, एमई अमित बेरवाल, स्वच्छता शाखा के अधिकारी ट्रैक्टर ट्रॉलियों, पांच जेसीबी और करीब 100 पुलिसकर्मियों के साथ आईटीआई चौक पर पहुंचे और कचरा उठवाने की कार्रवाई शुरू की। यह देखकर सफाईकर्मियों ने भारी विरोध किया। पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की जाने लगी। इस पुलिस ने महिला व पुरुष कर्मचारियों को हिरासत में लेना शुरू किया। हड़ताली कर्मचारी भागने लगे तो उन्हें पीछाकर पकड़ा गया व रोडवेज बसों में बैठाकर अग्रोहा व आदमपुर ले गए। इसके बाद करीब दो घंटे में आईटीआई चौक पर बने दोनों संग्रहण केंद्रों से कचरा उठवा दिया गया। पूरे दिन नौ जेसीबी और छह डंपरों की मदद से अलग-अलग डंपिग प्वाइंट से कचरा उठवाया गया। करीब 500 टन कचरा शहर से बाहर ले जाने के लिए डंपर चालकों ने 65 चक्कर लगाए।
विज्ञापन
विधायक आवास के पास कचरा उठाने के दौरान भी विवाद
आईटीआई चौक के बाद निगम अधिकारी कैमरी रोड पर नलवा विधायक रणधीर पनिहार के आवास के पास सड़क पर फैला कचरा उठाने पहुंचे। विरोध कर रहे सफाईकर्मी यहां भी पहुंच गए और काम में बाधा डालने लगे। पुलिसकर्मियों ने यहां से भी 40-50 सफाईकर्मियों को हिरासत में लिया। सफाईकर्मियों ने दो जेसीबी के टायरों में सूए घोंपकर पंक्चर कर दिया। हालात के मद्दनेजर पुलिस और निगम अधिकारियों को कैमरी रोड का रास्ता बंद करवाना पड़ा। पुलिया पर आवागमन रोककर पुलिसकर्मी तैनात किए गए।
शहरवासियों ने की सराहना, पार्षद ने बांटी कोल्ड ड्रिंक
नगर निगम प्रशासन के कचरा उठवाने के प्रयासों की शहरवासियों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि ऐसा प्रयास पहले ही कर लेना चाहिए था। एकबारगी कचरा उठने से कुछ राहत मिली है। वार्ड नंबर 17 के पार्षद राजेश अरोड़ा ने कचरा उठाने में लगे पुलिसकर्मियों और नगर निगम कर्मचारियों को कोल्ड ड्रिंक पिलाई। पीएलए आरडब्ल्यूए के प्रधान सतपाल ठाकुर भी पेयजल सेवा करते नजर आए।
इन जगहों से उठवाया कचरा
आईटीआई चौक व उसके सामने दो प्वाइंट
कैमरी रोड पर कम्युनिटी सेंटर के सामने दो प्वाइंट
सोनी अस्पताल के पास दो प्वाइंट
रॉयल बार के पास दो प्वाइंट
सेक्टर-15 व चंद्र लेन कॉलोनी गेट के पास दो प्वाइंट
कैमरी रोड पेट्रोल पंप के पास एक प्वाइंट
आजाद नगर में फायर ब्रिगेड के पास एक प्वाइंट
पड़ाव चौक पर एक प्वाइंट
कमला नगर रेड स्क्वेयर मार्केट का एक प्वाइंट
राजगुरु मार्केट
नवदीप कॉलोनी
डीसी ऑफिस
बीडीपीओ कार्यालय
सेक्टर-16-17
बरवाला चुंगी
सफाईकर्मियों के समर्थन में जनसंगठनों ने की जन पंचायत
सफाई एवं दमकल कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में शहर के कई जनसंगठनों ने पटवार भवन में जन पंचायत आयोजित की। उन्होंने मांगों को जायज बताते हुए सरकार से शीघ्र पूरा करने की मांग की। जन पंचायत की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अशोक सैनी ने की जबकि संचालन जिला सचिव ओमप्रकाश माल ने किया। जन पंचायत में नागरिक अधिकार मंच, हरियाणा कर्मचारी महासंघ, अखिल भारतीय किसान सभा, जनवादी महिला समिति, मुस्लिम कल्याण कमेटी, विकलांग अधिकार मंच, भारत की जनवादी नौजवान सभा, एसएफआई, व्यापारिक संगठन, एटक, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, डेमोक्रेटिक फोरम, सीटू, एआईयूटीयूसी, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संघ, राजगुरु मार्केट एसोसिएशन, हिसार शहर समिति एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि 27 अगस्त को तमाम जन संगठनों के सदस्य लघु सचिवालय के समक्ष एकत्रित होकर सफाई कर्मचारियों के समर्थन में रोष प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद डीसी, मेयर और विधायक को मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
शहर में फैले कचरे के कारण हर नागरिक परेशानी झेल रहा है। उन्हें राहत दिलाने के लिए निगम आयुक्त के निर्देश पर पुलिस पहरे में कचरा उठवाया गया। कई प्रमुख क्षेत्रों में फैला कचरा उठा दिया गया है। यह प्रयास लगातार जारी रहेगा। हिरासत में लिए कर्मचारियों को शाम को छोड़ दिया।
- डॉ. प्रदीप हुड्डा, अतिरिक्त निगम आयुक्त, नगर निगम।