फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jind, Karnal, Sonipat, Bhiwani, Dadri, Kurukshetra won the matches on the first day

पहले दिन जींद, करनाल,सोनीपत, भिवानी,दादरी, कुरूक्षेत्र ने जीते मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Jind, Karnal, Sonipat, Bhiwani, Dadri, Kurukshetra won the matches on the first day
गांव डाबडा में हॉकी चैंपियनशिप मुकाबले में अंबाला और कुरुक्षेत्र की टीम खेलते हुए। - फोटो : Hisar
हिसार। 37वीं हरियाणा स्टेट सीनियर पुरुष वर्ग की पांच दिवसीय हॉकी चैंपियनशिप का बुधवार को शुभारंभ हो गया। चैंपियनशिप के पहले दिन 6 मुकाबले खेले गए। भिवानी और फतेहाबाद के बीच हुए मुकाबले में भिवानी ने 3-1 से जीत हासिल की। मैच के आरंभ से ही भिवानी की टीम ने मजबूत पकड़ बनाए रखी और टीम के खिलाड़ी साहिल व अमन ने एक के बाद एक कु ल 3 गोल दागे। फतेहाबाद का एकमात्र गोल पवन ओला ने किया। वहीं, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में चरखी दादरी ने महेंद्रगढ़ को 1-0 से हराया। दादरी के लिए एकमात्र गोल राहुल ने किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री कमल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेल हमें जीवन का अनुशासन सिखाते हैं और अनुशासन से चलने वाला हर व्यक्ति सफल होता है।
विज्ञापन

करनाल 1-0 से जीता, जींद को मिली बाई ...
हॉकी कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि पहला मैच जींद और गुरुग्राम के मध्य होना था। लेकिन गुरुग्राम की टीम के ना आने के कारण जींद को विजेता घोषित कर दिया गया। दूसरा मैच फरीदाबाद और करनाल के बीच हुआ। इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में करनाल की टीम 1-0 से विजयी रही। एकमात्र गोल अजय ने किया। वहीं, सोनीपत ने रेवाड़ी को 2-1 से हराया। सोनीपत की तरफ से अंकित और अमित हंसा ने गोल किया किया। जबकि रेवाड़ी की तरफ से एकमात्र गोल राज ने किया। कुरुक्षेत्र और अंबाला के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में कुरुक्षेत्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-2 से मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी महकदीप सिंह, शुभम और लवप्रीत सिंह ने गोल किए। जबकि अंबाला की तरफ से गुरसेवक सिंह व गुरप्रीत सिंह ने एक-एक गोल दागा।
विज्ञापन

चार पूल में खेलेंगी टीमें, 27 मार्च तक होगा आयोजन -
चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली टीमों का ड्रा घोषित करते हुए सभी टीमों को 4 पूल में बांटा गया। चैंपियनशिप का आयोजन गांव डाबड़ा के हॉकी ग्राउंड में 27 मार्च तक होगा। हॉकी हरियाणा के उपाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि पूल ए में रोहतक, यमुनानगर, पलवल व झज्जर जिलों को शामिल किया गया है। पूल बी में जींद, फरीदाबाद, करनाल व गुरुग्राम को रखा गया है। इसी प्रकार पूल सी में सोनीपत, फतेहाबाद, रेवाड़ी, भिवानी व पानीपत की टीमें होंगी, जबकि पूल डी चरखी दादरी, अंबाला, महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र व हिसार को रखा गया है। सेमीफाइनल मैच 26 मार्च को होंगे। तीसरे व चौथे स्थान के लिए मैच 27 मार्च को करवाया जाएगा। फाइनल मैच 27 मार्च को दोपहर बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed