फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jind, arrested, half KG, hashish, railway fatak

आधा किलो चरस के साथ एक दबोचा

Tue, 31 Dec 2013 09:45 PM IST
अमर उजाला, नरवाना (जींद)
अमर उजाला, नरवाना (जींद) Updated Tue, 31 Dec 2013 09:45 PM IST
विज्ञापन
Jind, arrested,  half KG, hashish, railway fatak
शहर थाना पुलिस ने रेलवे फाटक के पास टाटा मैजिक में चरस की डिलीवरी देने आए एक व्यक्ति को धर दबोचा।
विज्ञापन


दो अन्य गाड़ी लेकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर व्यक्ति को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है।


शहर थाना पुलिस रेलवे फाटक के पास बस्ती में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों पर नजर रखे हुए थी। उसी दौरान टाटा मैजिक गाड़ी बस्ती में पहुंची।

उसमें सवार व्यक्ति नशीले पदार्थों की डिलीवरी देने के लिए किसी व्यक्ति को तलाश रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उनमें से एक को धर दबोचा।

तलाशी लिए जाने पर उसके कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद हुई। उसकी पहचान किला मोहल्ला निवासी वजीर सिंह के रूप में हुई है। साथी के पकड़े जाने पर अन्य दोनों गाड़ी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


फरार होने वाले लोगों की पहचान किला मोहल्ला निवासी सतीश और संजू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed