फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jat College emerges winner in Athletes Meet Championship, Government College Hansi runner-up winner

Hisar News: एथलीट मीट चैंपियनशिप में जाट कॉलेज बना विजेता, गवर्नमेंट कॉलेज हांसी रनरअप विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Jat College emerges winner in Athletes Meet Championship, Government College Hansi runner-up winner
हिसार। जीजेयू के खेल मैदान में मौजूद एथलीट चैंपियनशिप विजेता जाट कॉलेज की टीम व प्रोफेसर स्वीटी ? - फोटो : Hisar
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के खेल निदेशालय की ओर से महाराणा प्रताप स्टेडियम में हुई वार्षिक इंटर कॉलेज एथलीट मीट का बुधवार को समापन हुआ। हरियाणा खेल विभाग के सेवानिवृत्त जिला खेल अधिकारी जय सिंह कालीरावणा बतौर मुख्य अतिथि जबकि कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में जाट कॉलेज विजेता जबकि हांसी का राजकीय कॉलेज उपविजेता बना। सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. एसबी लुथरा व सहायक निदेशक डॉ. मृणालिनी नेहरा ने बताया कि महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय हिसार चैंपियन बना। सीआरएम जाट महाविद्यालय दूसरे व राजकीय महिला महाविद्यालय हिसार तीसरे स्थान पर रहा। जाट कॉलेज हिसार के भूपेंद्र सिंह और राजकीय महाविद्यालय हिसार की तन्नु को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध 26 महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रो. रिषी पाल, प्रो. राजीव कुमार, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. एसएस जोशी, बीएस. वर्मा, गंगा दत्त, जीआर गोयल जोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
पुरुष वर्ग : शॉटपुट
प्रथम : अनिल, जाट कॉलेज
द्वितीय : विपिनर, डीएन कॉलेज
तृतीय : विवेक यूटीडी, जीजेयू
लंबी कूद
प्रथम : रविंद्र, जाट कॉलेज
द्वितीय : भूपेंद्र, जाट कॉलेज
तृतीय : मानव, यूटीडी
1500 मीटर दौड़
प्रथम : दीपक, जाट कॉलेज
द्वितीय : रविंद्र, हांसी गवर्नमेंट कॉलेज
तृतीय : नवदीप, हांसी गवर्नमेंट कॉलेज
400 मीटर बाधा दौड़
प्रथम : आदमपुर, एफजीएम कॉलेज आदमपुर
रोशन : गवर्नमेंट कॉलेज हांसी
तृतीय : कर्ण, गवर्नमेंट कॉलेज हिसार
हैमर थ्रो
प्रथम : विपिनर, डीएन कॉलेज
द्वितीय : अनिल, सीआरएम जाट कॉलेज
तृतीय : सौरव, यूटीडी, जीजेयू
4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़
प्रथम : भूपेंद्र, रविंद्र व गौरव, सीआरएम जाट कॉलेज
द्वितीय : तेजबीर, दीपक, अशोक व मुबारक, गवर्नमेंट कॉलेज हांसी
तृतीय : रवि, मोहन, दीपक व विनोद, राजकीय महाविद्यालय बरवाला
महिला वर्ग : शॉट पुट
प्रथम : तन्नु, राजकीय कॉलेज हिसार
द्वितीय : प्रिया, राजकीय महिला महाविद्यालय हिसार
तृतीय : कोमल
100 मीटर बाधा दौड़
प्रथम : रितिका, राजकीय महिला महाविद्यालय हिसार
द्वितीय : तन्नु राजकीय महाविद्यालय हिसार
सोनिया : राजकीय महिला महाविद्यालय हिसार
1500 मीटर दौड़
प्रथम : उजाला, राजकीय महाविद्यालय हिसार
द्वितीय : प्रमिला, एफजीएम महाविद्यालय आदमपुर
तृतीय : नितिन, सीआरएम जाट कॉलेज हिसार
4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़
प्रथम : अनीता, उजाला, तन्नु व सरिता, राजकीय महाविद्यालय हिसार
द्वितीय : प्रियंका, अंकुश, प्रमिला व सीनू, एफजीएम महाविद्यालय आदमपुर
तृतीय : रितिका, प्रिया, किरण व कोमल, राजकीय महिला महाविद्यालय हिसार
4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़
प्रथम : उजाला, अनीता, अंजलि व सरिता, गवर्नमेंट कॉलेज हिसार
द्वितीय : रितिका, किरण, कोमल, प्रिया, राजकीय महिला कॉलेज हिसार
तृतीय : साक्षी, देवी, नेहा, पूनम, एसडी महिला महाविद्यालय हांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed