फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jan Samvad: Municipal Commissioner said - Will complete the work of Amrit Yojana in 6 months, CM said - If the work is not started in a month then I will see.

जनसंवाद : निगमायुक्त बोले-अमृत योजना का काम 6 माह में पूरा कर देंगे, सीएम ने कहा-एक माह में काम शुरू न हुआ तो फिर मैं देखूंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jan Samvad: Municipal Commissioner said - Will complete the work of Amrit Yojana in 6 months, CM said - If the work is not started in a month then I will see.
सातरोड गांव में जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को समस्याओं के बारे में बताते मनोनीत पार्षद र
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनसंवाद कार्यक्रम में वार्ड-11 के पार्षद राजपाल मांडू ने अमृत योजना का बचा हुआ काम व सड़कों का निर्माण पूरा करवाने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने निगमायुक्त प्रदीप दहिया से इसका स्टेटस पूछा। निगमायुक्त ने बताया कि अमृत का काम एजेंसी ने बीच में रोक दिया था। अब शेष काम को करवाने की परमिशन मिली है। इसके लिए जल्द ही टेंडर लगाया जाएगा। सड़कों के 4 करोड़ रुपये के टेंडर हो चुके हैं।
विज्ञापन

इस पर मुख्यमंत्री ने पूछा कि कितने समय में काम पूरा हो जाएगा। निगमायुक्त ने कहा कि डेढ़ साल का समय लग जाएगा। मुख्यमंत्री बोले कि तब तक मानसून का सीजन दोबारा आ जाएगा। इस पर निगमायुक्त ने कहा कि 9 माह में पूरा करवा देंगे। सीएम ने कहा ऐसे में हमारा क्या होगा। इसके बाद निगमायुक्त बोले 6 माह में काम पूरा करवा देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल से ही काम में जुट जाओ। अगर एक माह में काम शुरू न हो तो मेयर को बताना, फिर मैं देखूंगा।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव सातरोड़ खास की शिरोमणि धन्ना भगत सार्वजनिक जाट धर्मशाला में संत शिरोमणि धन्ना भगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




गांव में 2829 आयुष्मान कार्ड बने, 93 ने उठाया फायदा

आयुष्मान कार्ड योजना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सातरोड खास में 2829 लोगों के आयुष्मान कार्ड बने हैं और 93 लोगों ने इसका फायदा उठाया है। इन लोगों को 30 लाख रुपये का लाभ मिला है। इसके अलावा गांव में दिसंबर 2022 तक 1127 लोगों के राशन कार्ड थे। इस साल अगस्त तक यह आंकड़ा 1959 तक पहुंच गया। फैमिली आईडी के कारण ये राशन घर बैठे ही बने हैं। इसके अलावा गांव से 24 युवा नौकरी लगे हैं।



मौके पर 9 लोगों की बनाई बुढ़ापा पेंशन

मुख्यमंत्री ने बताया कि गांव में फैमिली आईडी से 20 लोगों की पेंशन बनी है। फैमिली आईडी में 60 साल की उम्र होते ही पेंशन बन जाती है। मनोहर लाल ने पूछा कि यहां कार्यक्रम स्थल पर ऐसे कितने लोग हैं, जिनकी उम्र 60 साल हो चुकी है और उनकी पेंशन नहीं बनी है। इस पर काफी संख्या में लोगों ने हाथ खड़ा किया, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी चेक कर लेते हैं कि इनकी पेंशन क्यों नहीं बनी। अगर ये सभी शर्तों को पूरा करते हैं तो इनकी पेंशन यहीं बनवाकर जाऊंगा। इन लोगों की फैमिली आईडी वेरिफाई करने के बाद 9 लोगों की पेंशन मौके पर बनाई गई।



पार्षद से पूछी डिमांड तो बोलीं 100 एकड़ में एम्स बनवा दो...
गांव में कम्युनिटी सेंटर और खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। गांव के सब हेल्थ सेंटर अपग्रेड होगा। गांव में समाधि स्थल का भी रेनोवेशन करवाया जाएगा। सातरोड खास व खुर्द के बीच रास्ता पक्का होगा। लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने कहा कि गांव के रामसरा जोहड़ से कब्जे हटवाए जाए। मुख्यमंत्री बोले कि लिस्ट बनाकर मेयर को दो। फिर बोले मेयर साहब इसमें अड़ंगा नहीं बनना। मनोहर लाल ने वार्ड की पार्षद से एक मांग पूछी, जिन्हें वह पूरा करवाना चाहती हैं। इस पर पार्षद सरोज बाला ने कहा कि गांव में 100 एकड़ जमीन है, जिस पर वह एम्स का निर्माण करवाना चाहती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई ऐसी डिमांड रखतीं, जिसका मौके पर ही समाधान किया जा सके। इसके बाद मुख्यमंत्री इस पर कुछ नहीं बोले।
सरपंचों ने रखीं ये मांगें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूछा कि यहां कितने सरपंच मौजूद हैं। उन्होंने सभी सरपंचों से गांव की एक-एक मुख्य मांग बताने को कहा। भगाना के सरपंच ने कहा कि गांव में बिजली की गंभीर समस्या है। गांव में 220 केवी का सब स्टेशन बनाया जाए। इस पर बिजली निगम के अधिकारी ने कहा कि वे फिजिबिलिटी रिपोर्ट चेक करवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज देंगे। खरड़ के सरपंच ने कहा कि गांव की 38 एकड़ जमीन पर कब्जे हैं। कुछ जमीन पर लोगों ने मकान बना रखे हैं। मुख्यमंत्री ने पूछा कि पंचायत ने प्रस्ताव पास किया हुआ है तो कब्जे हटा दिए जाएंगे।
एक अन्य सरपंच ने कहा कि डाबड़ा से सातरोड़ खास तक की सड़क का पुनर्निर्माण करवाया जाए। बीएंडआर के अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क के लिए 1.17 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया हुआ है, जो इस साल के बजट में से मंजूर करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पूछा कि कितना समय लगेगा। अधिकारी ने बताया कि 6 माह का समय लगेगा। अलीपुर के सरपंच ने कहा कि गांव में 12वीं तक का स्कूल नहीं है। लाडवा सरपंच ने कहा कि गांव की फिरनी बनवाने की मांग की।



युवती बोली-आज तक नहीं मिली ज्वाइनिंग, मुख्यमंत्री बोले-एचकेआरएन में भर्तियां नहीं होती

इस दौरान युवती सुषमा ने कहा कि सरकार ने हरियाणा कौशल निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से प्रदेश में पीजीटी व टीजीटी के 2069 पदों पर भर्तियां की थी। 2 दिसंबर 2022 में उसका नाम भी चयनित अभ्यर्थियों की सूची में शामिल था। उसे 15 दिनों में ज्वाइनिंग लेटर देने की बात कही थी। मगर आज तक उसकी ज्वाइनिंग नहीं हुई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एचकेआरएन के आपका रजिस्ट्रेशन हुआ होगा, क्योंकि एचकेआरएन कोई भर्ती नहीं करता। सातरोड निवासी सतबीर ग्रेवाल ने कहा उसका बेटा एशियन खेलों में दो बार पदक जीत चुका है। दोनों बार उसे 75-75 लाख रुपये तो मिले, लेकिन उसे आज तक नौकरी नहीं मिली। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे लिखकर दे दो। मैं चंडीगढ़ जाकर चेक करवाऊंगा।
ऑनलाइन तबादला सिस्टम से शिक्षकों को हुआ फायदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने ऑनलाइन तबादला सिस्टम लागू किया, जिससे शिक्षकों को फाफी फायदा हुआ। पहले मास्टरों को तबादले के लिए सौदेबाजी करनी पड़ती थी। कभी काम होता और कभी नहीं होता। उसके लिए भी किसी धौल कपड़िये को ढूंढते थे। कई-कई दिन चंडीगढ़ में डेरा डालना पड़ता था। वहां खुद के लिए और धौल कपड़िये के लिए खाने-पीने का इंतजाम भी करना पड़ता था। जब तबादला करवाकर घर आकर वह खुशी-खुशी अपनी घरवाली को बताता था कि उसका तबादला हो गया तो उसकी घरवाली कहती थी कि गाडण जोगा मेरे पास दो घंटे पहले ही खबर आ गई कि तेरी जगह कोई और तबादला करवा गया। आज तबादला मेरिट आधार पर होता है। 95 प्रतिशत शिक्षक इस सिस्टम से संतुष्ट हैं। मुख्यमंत्री ने पूछा कि अगर यहां कोई शिक्षक या पूर्व शिक्षक है तो बताए कि पहले क्या व्यवस्था थी। इस पर वहां मौजूद सेवानिवृत्त शिक्षक ने बताया कि पहले पैसे व सिफारिश से तबादला होता था।



किस्सा : मेरी जैसी हालत बना रखी है तो मैं तो गिर्ल ही पढ़ाऊंगा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 1968 में बंसीलाल मुख्यमंत्री थे। वह कहा करते थे कि सड़क का मोड़ व मास्टर की मरोड़ काढ़ कर छोडूंगा। उस समय मेरे स्कूल में 39 शिक्षक थे। बंसीलाल ने एक को छोड़कर सभी के तबादले कर दिए। मुख्यमंत्री ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि एक शिक्षक ने बोर्ड पर गर्ल शब्द लिखा। मगर बच्चों को वह उसे गिर्ल बता रहा। इस पर किसी ने उक्त शिक्षक को टोका तो शिक्षक ने जवाब दिया कि मेरी जो हालत बनी हुई है, उस हिसाब से तो गिर्ल की पढ़ाऊंगा।




मेयर बोले-कुछ विकास हुआ है तो कुछ बाकी है

कार्यक्रम में मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि वर्ष 2012-13 में नगर निगम बना। तब से आज तक वार्ड-11 में काफी विकास हुआ और काफी बाकी है। वार्ड में पानी व सड़कों का काम लंबित है। अमृत योजना व अवैध कॉलोनी के कारण विकास कार्य रुके पड़े हैं। पहले इनका समाधान करवाया जाए। बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग ने कहा कि हिसार मेजर नहर में पानी नहीं आ रहा है। फोन पर आपसे बात हुई थी। मीटिंग पर यह काम अटका हुआ है। इस कार्य को तेजी से करवाया जाए। विधायक ने भी भगाना में 220 केवी सब स्टेशन बनवाने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। इस अवसर पर निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व विधायक वेद नारंग, मंडल प्रधान नरेश ग्रेवाल, उपायुक्त उत्तम सिंह, पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया, निगम आयुक्त प्रदीप दहिया आदि मौजूद रहे।

सातरोड गांव में जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को समस्याओं के बारे में बताते मनोनीत पार्षद र

सातरोड गांव में जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को समस्याओं के बारे में बताते मनोनीत पार्षद र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed