{"_id":"5e1e1f308ebc3e4aed35693e","slug":"jaipur-delhi-dehradun-and-jammu-flight-services-started-soon-from-hisar-hisar-news-rtk5373040199","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः मार्च में इस एयरपोर्ट से जयपुर, दिल्ली, देहरादून, जम्मू के लिए शुरू हो सकती उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः मार्च में इस एयरपोर्ट से जयपुर, दिल्ली, देहरादून, जम्मू के लिए शुरू हो सकती उड़ानें
Wed, 15 Jan 2020 10:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
हिसार एयरपोर्ट से उड़ान भरता जहाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी खत्म होने तक हिसार एयरपोर्ट से नियमित तौर पर कोई हवाई जहाज उड़ान नहीं भरेगा। फरवरी के अंत या मार्च के आरंभ में हवाई सेवाएं दोबारा शुरू होने के आसार हैं। मार्च में हिसार से चंडीगढ़ की हवाई सेवाएं शुरू होने के बाद जयपुर, दिल्ली, देहरादून और जम्मू के लिए भी शुरू हो सकती हैं। वहीं, एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी पकड़ ली है।
पिछले दिनों दिल्ली से आई विमानन मंत्रालय के अधिकारियों की टीम के समीक्षा दौरे के बाद एयरपोर्ट पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। टीम ने एयरपोर्ट के विस्तारीकरण और कार्य प्रगति की तैयारियों का जायजा लिया था। वहीं, विधायक डॉ. कमल गुुप्ता ने भी एयरपोर्ट पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। विधायक ने कहा कि एयरपोर्ट का दूसरा फेज जल्द शुरू होने वाला है। इसलिए जरूरी है कि पहले फेज के कार्यों को जल्द निपटाया जाए।
उन्होंने बताया कि अभी मौसम साफ नहीं होने के कारण हवाई उड़ानें नहीं हो पा रही हैं। संभव है कि फरवरी के अंत में या मार्च के पहले सप्ताह में हिसार से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से हिसार के लिए हवाई उड़ानें नियमित हो जाएंगी। बता दें कि तीन सितंबर को मुख्यमंत्री द्वारा हवाई सेवाओं का शुभारंभ करने के बाद अक्तूबर में दिवाली से पहले ही खराब मौसम के कारण दृश्यता कम होने का हवाला देते हुए बंद कर दी गई थीं।
विज्ञापन
बाउंड्री तार के कार्य की समयावधि घटाई
एयरपोर्ट की 4200 एकड़ की बाउंड्री पर तारबंदी का कार्य चल रहा है। टेंडर के दौरान इसके लिए सवा साल का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन टेंडर जारी होने और एयरपोर्ट अथॉरिटी की बैठक होने के बाद इसका समय घटा कर एक साल कर दिया गया है। एयरपोर्ट के दूसरे फेज का काम शुरू करने से पहले काम में तेजी लाने के लिए ऐसा किया गया है।
नए साल में शुरू हो सकती हैं पांच उड़ानें
मार्च में एयरपोर्ट से हिसार से चंडीगढ़ की हवाई सेवाएं शुरू होने के बाद चार अन्य स्थानों के लिए हवाई सेवाएं नियमित की जा सकती हैं। ये सेवाएं जयपुर, दिल्ली, देहरादून और जम्मू के लिए होंगी। इसके लिए स्पाइस जेट के साथ पूर्व में ही सरकार अनुबंध कर चुकी है। बता दें कि हिसार एयरपोर्ट को तीन चरणों में विकसित किए जाने की योजना है।
एयरपोर्ट के विस्तार का कार्य तेजी से चल रहा है। मौसम ठीक होने के बाद फरवरी के अंत या मार्च के पहले सप्ताह में चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट दोबारा से शुरू हो जाएंगी। वहीं, बाउंड्री की तारबंदी और रनवे पर लाइटिंग आदि के कार्य जारी हैं।
- डॉ. कमल गुप्ता, विधायक, हिसार