Hindi News
›
Haryana
›
Hisar News
›
Jaiprakash said - This was the best distribution of tickets till date in the Lok Sabha elections.
{"_id":"666b6f540e0eabbc40002245","slug":"jaiprakash-said-this-was-the-best-distribution-of-tickets-till-date-in-the-lok-sabha-elections-hisar-news-c-21-hsr1020-400691-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में टिकट का अब तक का सबसे बेहतर वितरण था : जेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में टिकट का अब तक का सबसे बेहतर वितरण था : जेपी
जीत के बाद हिसार पहुंचे कांग्रेस सांसद कार्यकर्ताओं से मिलते हुए।
Link Copied
हिसार। हिसार के सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी ने कहा कि लोकसभा में टिकट का आधार सर्वे था। अब तक का सबसे बेहतरीन टिकट वितरण था। इसके दम पर हम 5 सीट जीते। तीन सीट पर बेहद कम अंतर से हारे हैं। कौन क्या कह रहा है, इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। यह प्रतिक्रिया सांसद ने कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सिरसा सांसद कुमारी सैलजा के बयान पर दी जिसमें उन्होंने कहा कि था कि टिकट का सही वितरण होता तो सभी दस सीट जीतते। जेपी ने कहा कि मैंने हाईकमान को किसी की शिकायत नहीं दी, जिन लोगों ने भीतरीघात की होगी जनता सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
लोक निर्माण विश्राम गृह में वीरवार को मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद जयप्रकाश ने कहा कि सोनीपत की सीट पर सतपाल ब्रह्मचारी, करनाल में युवा प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा, गुरुग्राम में राजब्बर, भिवानी-महेंद्रगढ़ में राव दान सिंह को टिकट मिला, अगर सर्वे के आधार नहीं होता तो मुझे कभी टिकट नहीं मिलता। राहुल गांधी ने सर्वे के आधार पर सभी को टिकट दिया। लोकसभा की तरह विधानसभा में भी सर्वे ही आधार बनेगा। पहले चरण का सर्वे शुरू हो चुका है। हिसार में एयरपोर्ट के नाम पर जनता के साथ धोखा किया जा रहा है। अंदेशा है कि इस एयरपोर्ट को तैयार कर किसी निजी कंपनी को बेचेंगे। मैं लोकसभा में सबसे पहला यही सवाल पूछूंगा। संसद में अग्निवीर योजना, किसान आंदोलन में किसानों की मौत का जिम्मेदार कौन? पुलवामा हमले की साजिश रचने वालों का खुलासा करने की मांग उठाएंगे। इसके अलावा निजीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।