फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jaat Reservation hisar, Ramayad road hisar, Hisar

एसपी बोले - वाहनों की रेंडम चेकिंग रहेगी जारी, लॉ एंड ऑर्डर मेनटेन करना हमारी जिम्मेवारी

Fri, 03 Feb 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 03 Feb 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Jaat Reservation hisar, Ramayad road hisar, Hisar
SP - फोटो : Bureau

जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर रामायण रोड पर धरने पर जाने वाले वाहनों की चेकिंग मामले को लेकर एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने रेंडम चेकिंग की बात कही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ड्यूटी बनती है कि लॉ एंड ऑर्डर मेनटेन करे। धरना स्थल व उसके आसपास कोई हथियार लेकर न चले जाए या कोई पेट्रोल अथवा ऐसी कोई सामग्री न लेकर जाए जिससे किसी को नुकसान हो, इसकी जांच करना पुलिस का काम है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। आरक्षण को लेकर धरने पर बैठे लोग शांति से बैठे रहेंगे तो हमें कोई एतराज नहीं।

विज्ञापन


किसी एक महिला को नहीं भेजा नोटिस
पुलिस कप्तान ने धरने पर बैठने वाली किसी एक महिला को नोटिस न भेजने की बात कही है। उन्होंने कहा कि ये बातें तथ्यहीन हैं। महिलाओं को आज तक कोई नोटिस नहीं भेजा गया है। बाकी जिन लोगों को नोटिस भेजे गए हैं वह थाना पुलिस का काम है। संबंधित थाना वाइज पुलिस अपने स्तर पर निगरानी कर नोटिस भेजने का काम कर रही है।
विज्ञापन


सोशल साइट्स पर पूरी नजर
एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि सोशल सोइट्स पर आईटी सेल पूरी निगरानी कर रही है। एक दो मामलों में पुलिस ने पूछताछ भी की है। हाल ही में एक फतेहाबाद के एक युवक ने सोशल साइट्स पर आरक्षण संबंधित कोई आपत्तिजनक सामग्री डाल दी थी। उसे पूछताछ की गई तो उसने गलती से इस तरह की पोस्ट डालने की बात कही थी। आगे उसने इस तरह की पोस्ट भी नहीं डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं से अपील न जाएं धरनों पर
एसपी ने युवाओं से व पढ़े लिखे लोगों से अपील की है कि वे धरनों पर न जाएं। कहीं भीड़ का हिस्सा न बने। कानून तोड़ना व हाथ में लेना किसी का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा है कि ऐसा कोई हमारा टारगेट नहीं है कि हमने जाट बाहुल्य क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया है। पुलिस किसी भी पंचायत के पास व किसी भी गांव में जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed