{"_id":"57d6fcf24f1c1beb5bd47803","slug":"jaat-reservation-hisar-mayaad-hisar-13-septmber-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले देंगे श्रद्धांजलि फिर करेंगे संघर्ष की रणनीति का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले देंगे श्रद्धांजलि फिर करेंगे संघर्ष की रणनीति का एलान
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Jaat sabha
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण को लेकर 13 सितंबर को जाट समाज के लोग मय्यड़ में जुटेंगे, जिसमें जाट आरक्षण को लेकर अगले आंदोलन का एलान किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा के नाम से आयोजित किए जा रहे समारोह में प्रदेश भर से छह से सात हजार लोगों के आने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
जाट आरक्षण संघर्ष समिति की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को मय्यड़ में हुई। प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि सभा के लिए खेल स्टेडियम में स्थान दिया गया है। जिला टीम ने समारोह की तैयारियों को पूरा कर लिया। देर शाम तक यहां टेंट लगाकर स्टेज को तैयार किया गया। सुबह दस बजे से मौके पर जाट समाज के लोग जुटना शुरू हो जाएंगे। प्रदेश कार्यकारिणी की टीम 11 बजे बैठक करेगी। इसके बाद कार्यकारिणी अब तक के पूरे घटनाक्रम की समीक्षा करते हुए अगली रणनीति पर फैसला करेेगी। दोपहर करीब 12 बजे श्रद्धांजलि समारोह शुरू होगा। इसके बाद करीब दो घंटे तक वक्ता अपनी बात रखेंगे। दोपहर करीब तीन बजे रणनीति का एलान किया जाएगा। रैली में हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों के प्रभारी हिस्सा लेंगे। इन प्रदेशों से कार्यकर्ता भी शहीदों को नमन करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
13 सितंबर ही क्यों
जाट आरक्षण के लिए पहली शहादत सुनील श्योराण ने दी थी। सुनील की गोली लगने से 13 सितंबर 2010 को मौत हो गई थी। आरक्षण की मांग को लेकर जाट समाज के लोग 2010 में मय्यड़ गांव में प्रदर्शन कर रहे थे। पेट्रोल पंप के पास पुलिस के साथ टकराव में सुनील को गोली लगी थी। तब से हर साल सुनील श्योराण की शहादत के तौर पर 13 सितंबर को शहीदी दिवस श्रद्धांजलि समारोह मनाया जाता है।
विज्ञापन
पुलिस बल अलर्ट
पुलिस ने रैली के लिए 9 कंपनी पुलिस कर्मी बल तैनात किया है। इसके अलावा चार कंपनी बल बाहर से मंगाया गया है। दूसरे जिलों से तीन डीएसपी बुलाए गए हैं। थाने व चौकियों में पर्याप्त पुलिस बल रखने का निर्देश दिया गया है। सभी थाना प्रबंधकों के साथ टीम मौजूद रहेगी। डीएसपी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है। तीन वज्र वाहन, दो वाटर कैनन नियुक्त रहेंगी। आठ घोड़ा पुलिस बल तैनात किया गया है। चार कंपनी एक दंगा निरोधक दल तथा महिला पुलिस बल को मॉक ड्रिल कराया गया है। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ मीटिंग कर निर्देश जारी किए गए हैं।
रात को तैनात रहे यह अधिकारी
रात के समय ड्यूटी के लिए मय्यड़ में टोहाना के डीएसपी रविंद्र तोमर एक कंपनी के साथ तैनात रहे। हिसार शहर में ऐलनाबाद के डीएपी रविंद्र सिंह एक प्लाटून के साथ गश्त करते रहे। हांसी में एसीपी राजेश कुमार एक प्लाटून के साथ रहे। बरवाला में लोहारू के डीएसपी कुलदीप बैनीवाल रात भर ड्यूटी पर रहे।
खुफिया विभाग ने तैयार की रिपोर्ट
जाट आरक्षण को लेकर इस बार पुलिस के साथ साथ खुफिया विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट है। खुफिया विभाग ने करीब दस दिन की मेहनत से रैली का पूरा ब्योरा जुटाया है। श्रद्धांजलि रैली में कितने लोग आएंगे। किसके नेतृत्व में आएंगे। इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को सौंपी है। इस रिपोर्ट में करीब 65 लोगों के नाम दिए गए हैं। जिले से आने वाले इन लोगों के साथ 1000 से 1200 लोग आने का अनुमान दिया गया है। समारोह में कुल 6500 से 7000 लोगों के आने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा दूसरी रिपोर्ट में रैली में आने वाले सभी पदाधिकारियों का ब्योरा जुटाया गया है, जिसमें पदाधिकारियों का पद, रिहायशी पता, मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं।