फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jaat movement will start from 21 Febuary for Reservation

आरक्षण के लिए 21 फरवरी से आंदोलन का एलान

Sat, 16 Jan 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Sat, 16 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Jaat movement will start from 21 Febuary for Reservation

जाट आरक्षण के लिए आंदोलन का एलान कर दिया गया है। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने 21 फरवरी से आंदोलन की घोषणा की है, जो हिसार के मय्यड़-रामायण रेलवे ट्रैक से शुरू होगा।

विज्ञापन


इसके बाद इसे पूरे प्रदेश तथा देश में फैलाया जाएगा। इस संबंध में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को जाट धर्मशाला में हुई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई खापों के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। मीडिया से बातचीत में यशपाल मलिक ने कहा कि 21 फरवरी से जाट आंदोलन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मय्यड़-रामायण रेलवे ट्रैक के पास एक रैली की जाएगी। इसके बाद यहां अनिश्चितकालीन धरना  शुरू कर दिया जाएगा। इसके एक सप्ताह में सोनीपत, पानीपत, दादरी, रेवाडी, बाबल, महेंद्रगढ, पलवल, करनाल, कुरूक्षेत्र, कैथल में धरना शुरू कर दिया जाएगा।

इसी दौरान दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उतराखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश तथा पंजाब में भी आंदोलन शुरू होगा। पंचायत चुनाव समाप्त होते ही फरवरी के पहले सप्ताह से सभी प्रदेश अपनी-अपनी तारीखों का एलान कर देंगे।

इस मौके पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह ढाका, प्रदेश महासचिव  महेंद्र पूनिया, प्रदेश प्रवक्ता रामभगत मलिक, राष्ट्रीय महासचिव बीएस अहलावत,काजला खाप के अध्यक्ष राजमल काजला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


ये रखेंगे सरकार से मांग
 - हरियाणा सरकार जाटों को ओबीसी की लिस्ट में शामिल करे
 - सांसद पीपी चौधरी की ओर से संसद में पेश किए गए प्राइवेट बिल को पास करे
 - पंजाब, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू -कश्मीर में भी जाटों को ओबीसी में शामिल करे

15 फरवरी से प्रदेश में अन्य खाप की ओर से जाट आंदोलन शुरू होने पर हमें कोई दिक्कत नहीं। जाट आरक्षण के लिए किए जाने वाले हर एक आंदोलन का समर्थन करेंगे, ताकि सरकार पर अधिक दबाव बने।  
यशपाल मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जाट आरक्षण संघर्ष समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed