फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ITI to be built at Bardo Patti with an investment of Rs 16 crore

Hisar News: बाडो पट्टी में 16 करोड़ से बनेगी आईटीआई

Fri, 03 Jul 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 03 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
ITI to be built at Bardo Patti with an investment of Rs 16 crore
नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए मंत्री रणबीर गंगवा। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
हिसार। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा 4 और 5 जुलाई को जिले के बरवाला व बाडो पट्टी क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान मंत्री 5 जुलाई को सुबह 11 बजे गांव बाडो पट्टी पहुंचकर 6 एकड़ भूमि पर बनने वाले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना पर 16 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी।
गांव के सरपंच पवन कुमार शास्त्री ने बताया कि आईटीआई भवन के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री रणबीर गंगवा 4 जुलाई को सुबह 10 बजे बरवाला के वार्ड नंबर-11 में संत शिरोमणि कबीर साहेब जी की 629वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सत्संग एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन

मंत्री ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान में की सहभागिता : गांव गंगवा में आयोजित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मंत्री रणबीर गंगवा ने स्वयं अपना गणना प्रपत्र भरकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने में सहयोग करें। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि सभी पात्र नागरिक इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें अपना गणना प्रपत्र समय पर भरें तथा आवश्यक दस्तावेजों सहित संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed