फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   It rained in 9 districts of the state, another western disturbance will be active today

Hisar News: प्रदेश के 9 जिलों में हुई बारिश, आज सक्रिय होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ

Thu, 19 Jun 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 19 Jun 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
It rained in 9 districts of the state, another western disturbance will be active today
हिसार। प्रदेश में प्री मानसून की बारिश का दौर जारी है। वीरवार को भी प्रदेश के 9 जिलों में बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 20 से 23 जून के दौरान प्री मानसून की गतिविधियों में तेजी आएगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। पूरे क्षेत्र में लगातार बादलों की आवाजाही बनी हुई है। वीरवार को भी प्रदेश के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, कैथल व कुरुक्षेत्र जिलों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। प्रदेश में लगातार मौसम सुहावना बना हुआ है और संपूर्ण इलाके में लगातार दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। वीरवार को प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 32.0 से 39.0 डिग्री और रात का तापमान 25.0 से 28.0 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 20 से 23 जून के दौरान प्री मानसून गतिविधियों तेज गति से हवाएं चलने, हल्की बारिश या बूंदाबांदी और कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी पर 22 जून और अरब सागर पर 25 जून को कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed