फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Irrigation department servant arrested for bribery

Hisar News: घूसखोर सिंचाई विभाग का सेवादार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Irrigation department servant arrested for bribery
हांसी (हिसार)। एंटीकरप्शन ब्यूरो टीम ने सिंचाई विभाग के रिकॉर्ड रूम के सेवादार हरीश को एक किसान से तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एंटीकरप्शन ब्यूरो टीम हरीश को अपने साथ लेकर चली गई। उसने एक किसान से जमीन गिरदावरी व अन्य दस्तावेज की कॉपी देने के लिए सेवादार ने तीन हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन

गांव खारिया डोभी के किसान पवन कुमार ने एंटीकरप्शन ब्यूरो को सेवादार द्वारा रिश्वत की मांग करने की शिकायत दी थी। किसान पवन का कहना है कि उसको हांसी सिंचाई विभाग से जमीन से संबंधित गिरदावरी व रिकॉर्ड लेना था। वह कई बार सिंचाई विभाग में चक्कर लगा चुका था। पवन का कहना है कि गिरदावरी व रिकॉर्ड देने की एवज में सेवादार हरीश ने उससे 3 हजार रुपये मांगे। बताया जा रहा है कि सेवादार हरीश ने किसान को कहा था कि 3 हजार रुपये देगा तो वह उसका काम कर देगा। इसके बाद किसान पवन कुमार ने इसकी शिकायत एंटीकरप्शन ब्यूरो के अधिकारियों को दी। शिकायत के आधार एंटीकरप्शन ब्यूरो ने किसान को मौके पर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन


ऐसे पकड़ा कर्मचारी को
एंटीकरप्शन ब्यूरो टीम ने योजना के तहत सोमवार दोपहर 2 बजे किसान पवन कुमार को हांसी सिंचाई विभाग के दफ्तर में भेजा। वहां जाकर किसान ने रिकॉर्ड रूम के सेवादार हरीश से कागजात व रिकॉर्ड मांगा। सेवादार ने जब किसान ने रिश्वत के रुपये पांच सौ-पांच सौ के 6 नोट, कुल 3 हजार रुपये हरीश को पकड़ाए। उसी समय एंटीकरप्शन ब्यूरो टीम वहां पहुंची और हरीश को पकड़ लिया। रिश्वत लेते ही एंटीकरप्शन ब्यूरो टीम सिंचाई विभाग के दफ्तर में पहुंच गई। एंटीकरप्शन ब्यूरो टीम ने सेवादार की तलाशी ली व उसके पास से रिश्वत के रूप में लिए 3 हजार के बरामद कर लिए। एंटीकरप्शन ब्यूरो टीम ने यह कार्रवाई इंस्पेक्टर सतपाल के नेतृत्व में की है। बरवाला के बिजली निगम के एसडीओ गौरव को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed