{"_id":"691e1a3b96d91a91e8084eb2","slug":"irregularities-detected-in-saksham-scheme-one-unique-id-issued-to-two-beneficiaries-hisar-news-c-21-hsr1020-753704-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सक्षम योजना में अनियमितताएं पकड़ी गईं, दो लाभार्थियों के लिए जारी कर दी एक यूनिक आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सक्षम योजना में अनियमितताएं पकड़ी गईं, दो लाभार्थियों के लिए जारी कर दी एक यूनिक आईडी
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड टीम हिसार मंडल रोजगार कार्यालय में सक्षम योजना लाभार्थियों के दस्तावेजों क
हिसार। सक्षम योजना में गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आने के बाद बुधवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने मंडल रोजगार कार्यालय का निरीक्षण किया। टीम ने सुबह सवा 9 बजे से शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड की गहन जांच की।
जांच में सबसे गंभीर गड़बड़ी यह मिली कि दो अलग-अलग लाभार्थियों के लिए कार्यालय ने एक ही यूनिक आईडी जारी कर दी थी। सक्षम योजना की किस्तें दोनों के नाम से बने इस एक ही खाते में भेजी जा रही थीं। इससे दूसरा लाभार्थी योजना का लाभ पाने से वंचित रहा। ऐसे दो मामले जांच में सामने आए हैं। टीम ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली है।
इस दौरान कई अनियमितताएं उजागर हुईं। टीम का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज की इंचार्ज सुनैना कर रही थीं। उनके साथ अकाउंट ऑफिसर अंजू बाला, एएसआई सुरेंद्र और एचसी विजय शामिल थे। सुनैना ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि एक लाभार्थी ऐसा मिला जो उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहा था, फिर भी उसने सक्षम योजना में आवेदन कर लाभ ले रखा था। योजना के नियमों के अनुसार पढ़ाई कर रहे युवाओं को यह लाभ नहीं मिलता। यह मामला भी नियमविरुद्ध पाया गया।
विज्ञापन
कार्यालय में एक सीएम विंडो शिकायत पेंडिंग मिली। एक छात्रा का लाभ रोक दिया गया था और रिकॉर्ड में यह उल्लेख था कि उसने आईटीआई में दाखिला ले लिया है। टीम ने जब छात्रा से फोन पर बात की तो उसने स्पष्ट किया कि न तो वह आईटीआई में पढ़ रही है न ही उसने ऐसी कोई एप्लिकेशन दी है। अब इसकी जांच मंडल रोजगार अधिकारी करेंगे।
निरीक्षण में यह भी पाया गया कि अक्तूबर 2025 तक मंडल रोजगार कार्यालय हिसार में कुल 12180 लाभार्थी दर्ज हैं, जिनमें अधिक संख्या 12वीं पास युवाओं की है। अक्तूबर माह में सक्षम योजना के अंतर्गत लगभग दो करोड़ रुपये की राशि विभिन्न लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई थी। इंचार्ज सुनैना ने बताया कि पूरी जांच रिपोर्ट तैयार करके उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।