फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Introduced to Osho's teachings

Hisar News: ओशो की देशनाओं से करवाया रूबरू, उल्लासमय जीवन जीने के बताए उपाय

Tue, 28 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 28 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Introduced to Osho's teachings
हिसार के बैंक कॉलोनी पार्क में आयोजित ओशो सत्संग में स्वामी सच्चिदानंद को सम्मानित करते साधक।
हिसार। ओशो ध्यान उपवन की ओर से व्यस्त जीवन में कैसे करें आनंद की खोज विषय पर आधारित ओशो सत्संग व ध्यान सत्र का आयोजन बैंक कॉलोनी में किया गया। ओशोभक्त स्वर्ण सिंह चौधरी के तत्वावधान में आयोजित सत्संग में ओशो ध्यान उपवन से स्वामी सच्चिदानंद, स्वामी संजय व मां सांची ने सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया। सतगुरु ओशो की देशनाओं से रूबरू करवाया। इस अवसर पर स्वर्ण सिंह चौधरी ने शॉल ओढ़ाकर स्वामी सच्चिदानंद को सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि इंसान के पास सुविधाजनक जीवन व्यतीत करने के समस्त साधन हैं फिर भी वह हताश, निराश और अवसाद ग्रस्त है। चारों तरफ नजर दौड़ाएं तो पता चलेगा कि पशु-पक्षी और प्रकृति तो बिल्कुल निराश नहीं हैं, इसके विपरीत इंसान निरंतर तनावग्रस्त होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस व्यस्त जीवन में आनंद की खोज अत्यंत आवश्यक हो गई है। आनंदमय जीवन जीना एक कला है और इस कला को सभी को सीखना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed