फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   International honor to Savitri Jindal for achievements in the field of women upliftment

सावित्री जिंदल को महिला उत्थान के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
International honor to Savitri Jindal for achievements in the field of women upliftment
सावित्री जिंदल - फोटो : Hisar
हिसार। ओपी जिंदल ग्रुप की एमिरेट्स चेयरपर्सन सावित्री जिंदल को महिला उत्थान के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया। एशिया-अफ्रीका बिजनेस एंड सोशल फोरम के प्राइड ऑफ द नेशन सीरीज अवॉर्ड्स एंड बिजनेस समिट के 14वें संस्करण में एशियावन पत्रिका की ओर से उन्हें ऑनलाइन यह सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कहा कि बेटियों को शिक्षित और समर्थ बनाने के लिए वह संकल्पित हैं। उनका सपना है कि बेटियों को भी अपनी काबिलियत से देश की सेवा करने का समान अवसर मिले। वे एक साधारण गृहिणी थीं। ओपी जिंदल साहब के निधन के कारण उन्हें आगे आना पड़ा। जिंदल साहब ने गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए जो सपने देखे थे, उसे ही पूरा करने के लिए वह समाजसेवा के क्षेत्र में आईं और अंतिम सांस तक लोगों की सेवा के प्रति समर्पित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed