फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   International boxer Naveen Bura's wedding celebrations, relatives groove to female music

Hisar News: अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज नवीन बूरा की शादी की खुशियां, महिला संगीत में झूमे परिजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
International boxer Naveen Bura's wedding celebrations, relatives groove to female music
हिसार के संत नगर में मुक्केबाज नवीन बूरा की शादी से पहले महिला संगीत में नाचते परिजन। 
हिसार। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज गांव घिराय निवासी 26 वर्षीय नवीन बूरा अब रिंग के बाद जीवन की नई पारी शुरू कर रहे हैं। उनका विवाह वीरवार को गोरखपुर निवासी 22 वर्षीय सिमरन के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार होगा। बुधवार रात 8:15 बजे कैमरी रोड स्थित संत विहार में बूरा परिवार के आवास पर महिला संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं व युवाओं ने पारंपरिक गीतों पर जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

कैमरी रोड स्थित एक रिजॉर्ट में वीरवार को विवाह एवं प्रीतिभोज का आयोजन होगा। शाम 6:15 बजे घुड़चढ़ी की रस्म होगी, जबकि शाम 7:15 बजे बरात जिला फतेहाबाद के गोरखपुर गांव के लिए रवाना होगी। वहीं विवाह की मुख्य रस्में संपन्न कराई जाएंगी। इस विवाह की सबसे खास बात यह है कि यह शादी पूरी तरह बिना दहेज होगी। बूरा परिवार का कहना है कि वे इस निर्णय के माध्यम से समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ एक सकारात्मक और सशक्त संदेश देना चाहते हैं। समारोह में खेल जगत से जुड़े कई खिलाड़ी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed