Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Inter-college innovation competition tomorrow at Jat College

Hisar News: जाट कॉलेज में अंतर-महाविद्यालय नवाचार प्रतियोगिता कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Inter-college innovation competition tomorrow at Jat College
हिसार। जाट कॉलेज में 25 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर अंतर-महाविद्यालय नवाचार प्रतियोगिता आयोजित होगी। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे मुख्य सभागार में शुरू होगा, जिसमें जिले के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी अपनी रचनात्मक व उपयोगी अवधारणाएं प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


आयोजन का उद्देश्य युवाओं में वैज्ञानिक सोच, तार्किक विश्लेषण और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना है। स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थी तीन-सदस्यीय टीम बनाकर भाग ले सकेंगे, जबकि एक संस्थान से अधिकतम दो टीमों को अवसर मिलेगा। प्रतिभागियों को 10-12 स्लाइड की प्रस्तुति में समस्या, समाधान, विशिष्टता, व्यवहारिक योजना, अनुमानित लागत और सामाजिक या व्यावसायिक प्रभाव स्पष्ट करना होगा। प्रत्येक टीम को 10-15 मिनट मिलेंगे।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल मौलिकता, उपयोगिता, व्यवहारिकता, प्रभाव और प्रस्तुति कौशल के आधार पर मूल्यांकन करेगा। विषयों में एआई व प्रौद्योगिकी, सतत विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक नवाचार, ग्रामीण मॉडल और स्टार्टअप योजनाएं शामिल हैं। पंजीकरण 23 फरवरी तक होगा; अब तक 12 आवेदन मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed