{"_id":"666b68c4d95cc11f3d0ad0a4","slug":"instructions-to-submit-report-to-se-on-complaint-of-using-substandard-material-in-balsamand-canal-construction-hisar-news-c-21-hsr1005-401280-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बालसमंद नहर निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत पर एसई को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बालसमंद नहर निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत पर एसई को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश
Fri, 14 Jun 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
हिसार। समाधान शिविर में समस्या सुनते उपायुक्त प्रदीप दहिया। साथ में डीएमसी विरेंद्र सहारण व अन
हिसार। लघु सचिवालय के जिला सभागार में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त प्रदीप दहिया ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान उपायुक्त ने गांव बालसमंद के लोगों की नहर निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग में लाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधीक्षक अभियंता को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में मौके पर दो पात्र बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन भी बनाई गई।
इसके अलावा गांव लांधड़ी के कुछ ग्रामीणों ने सरकारी विद्यालय का नाम स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर रखने की मांग की। इस पर उपायुक्त ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि वे फाइल तैयार कर भिजवाना सुनिश्चित करें। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने गांव खारिया में तालाब के पास से पहाड़ी कीकर के पेड़ को हटाने बारे रखे गए मामले में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को फाइल तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिए। गांव सिंघवा खास, बाड्या ब्राह्मणान व पातन गांवों के लोगों ने महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत 100-100 गज के प्लाॅट उपलब्ध करवाने की मांग की। इस पर उपायुक्त ने कहा कि इस संबंध में गांव में सरकारी जमीन की उपलब्धता व पात्र लोगों की संख्या को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है।
सीवर व पानी की समस्या को लेकर शिविर में पहुंचे कॉलोनीवासी
निवर्तमान पार्षद अमित ग्रोवर शहरवासियों के साथ शिविर में पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त के समक्ष शहर की ठप सीवर व्यवस्था में श्यामलाल ढाणी व महावीर कॉलोनी की बदतर हालात की शिकायत की। ग्रोवर ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं। इसके अलावा विजय नगर, रामपुरा मोहल्ला में सरकारी स्कूल के पीछे कृष्णा डिपाे के पास गली में और अंधा भगत की गली के आज तक पेयजल लाइन नहीं डाली गई है। इस कारण इन गलियों में रहने वाले लोग पीने का पानी अन्य स्थानों से लेकर आते हैं। प्रताप नगर, मुल्तानी चौक और विवेक नगर में भी एक माह से पेयजल किल्लत बनी हुई है।