{"_id":"6a73939020cbe793ee0899d1","slug":"instructions-to-remain-vigilant-and-keep-a-watch-on-anti-social-elements-hisar-news-c-21-hsr1020-924761-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सर्तक रहने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सर्तक रहने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी के निर्देश
Thu, 06 Aug 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
बैठक में निर्देश देते डीएसपी विनोद शंकर। स्रोत : पुलिस
हांसी। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विनोद शंकर ने अपने कार्यालय में जिले के सभी थाना प्रबंधकों एवं पुलिस चौकी प्रभारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण, जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग, मीडिया समन्वय व थाना स्तर पर प्रभावी कार्यप्रणाली को लेकर निर्देश दिए गए।
डीएसपी ने कहा कि प्रत्येक थाना अपने क्षेत्र के सक्रिय एवं असामाजिक तत्वों पर सतर्क निगरानी रखे व उनकी गतिविधियों का नियमित विश्लेषण किया जाए। सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर स्थानीय व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों व प्रभावशाली नागरिकों से नियमित संवाद स्थापित किया जाए। बैठक में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आमजन के साथ बेहतर व्यवहार, पारदर्शी कार्यप्रणाली व त्वरित शिकायत निस्तारण को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
इसके अलावा बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, समुदाय आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देने, वरिष्ठ नागरिकों एवं संवेदनशील वर्गों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। डीएसपी ने सभी थाना प्रबंधकों एवं पुलिस चौकी प्रभारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम व जनता का विश्वास मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए कहा गया।