फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Instructions given for sensitive and law-compliant action

Hisar News: संवेदनशील और कानून के अनुरूप कार्रवाई के दिए निर्देश

Tue, 07 Jul 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 07 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Instructions given for sensitive and law-compliant action
हांसी जुवेनाइल जस्टिस एक्ट पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते पुलिसकर्मी। पुलिस - फोटो : 1
हांसी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर स्थित डीसीआरबी कार्यालय में सोमवार को जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन) एक्ट विषय पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक कार्रवाई कानून के अनुरूप और संवेदनशील तरीके से करने की सीख दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिले की स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट (एसजेपीयू) से जुड़े पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का संचालन वेलफेयर निरीक्षक सरोज ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के प्रमुख प्रावधानों, बाल संरक्षण संबंधी कानूनों, बच्चों के अधिकारों तथा किशोरों से जुड़े मामलों में पुलिस की भूमिका और जिम्मेदारियों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि किसी भी बालक या बालिका से जुड़े मामले में पुलिस का व्यवहार पूरी तरह मानवीय, संवेदनशील और विधिसम्मत होना चाहिए। किशोरों से पूछताछ की प्रक्रिया, संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान, बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) तथा किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) की भूमिका, पीड़ित एवं संघर्षरत बच्चों के अधिकारों और उनके पुनर्वास से संबंधित कानूनी प्रावधानों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेलफेयर निरीक्षक सरोज ने कहा कि बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस कर्मियों को धैर्य, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए ताकि प्रत्येक बच्चे के अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed