फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Instead of dropping passengers in the middle of the road, drop them on the left side only: SP

सवारियों को बीच सड़क पर उतारने के बजाय लेफ्ट साइड में ही उतारें : एसपी

Wed, 01 Jan 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 01 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Instead of dropping passengers in the middle of the road, drop them on the left side only: SP
हांसी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार।
हांसी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने सभी पीसीआर, राइडर व ईआरवी पुलिस कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान पुलिस जिला की ट्रैफिक व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विचार विमर्श किया गया। साथ ही निर्देश दिए की ऑटो रिक्शा चालकों को समझाएं कि वह सवारियों को बीच सड़क पर उतारने के बजाय लेफ्ट साइड में ही उतारें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी राइडर्स, पीसीआर पर तैनात पुलिस कर्मचारी अपने-अपने एरिया में 24 घंटे ड्यूटी करें। सभी बैंक, एटीएम पर लगातार गश्त करें। सभी पीसीआर प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कैश वैन की सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जाएं। किसी भी घटना पर तुरंत पांच मिनट के अन्दर घटना स्थल पर पहुंचकर उचित सुरक्षा प्रबंध करें। गश्त करते समय बाजार में रात को पुलिस सायरन, हूटर का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि सड़कों के दोनों ओर वाहनों को खड़ा न करने बारे आमजन को समझाया जाए व नहीं मानने वालों के खिलाफ एमवीएक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान डीएसपी रविन्द्र सांगवान, प्रशिक्षु डीएसपी सिद्धार्थ प्रभारी थाना सदर, इंसपेक्टर सदानंद प्रभारी थाना शहर, भलाई निरीक्षक सरोज, निरीक्षक हरिराम प्रभारी ट्रेफिक थाना, सुरक्षा प्रभारी राजेश सांगवान, प्रवाचक पुलिस अधीक्षक एसआई योगेन्द्र व सभी पीसीआर, ईआरवी व राइडर्स पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed