{"_id":"681faff9dc86309eb10fea93","slug":"inspiration-to-join-the-army-hisar-news-c-21-1-noi1022-623000-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेना में जाने की प्रेरणा मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेना में जाने की प्रेरणा मिली
Sun, 11 May 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 11 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
अग्रोहा। मां-बाप के दुनिया से चले जाने के बाद नाना-नानी ने पाल पोसकर और पढ़ा-लिखाकर बड़ा किया था। मामा को आर्मी की वर्दी में देखता तो मुझे भी सेना में जाने की प्रेरणा मिलती थी। काबरेल गांव के मुकेश बेंदा को यही प्रेरणा सेना तक ले गई।
मुकेश ने बताया कि मैंने मां को नहीं देखा, लेकिन भारत माता ही मेरी मां है, जिसकी रक्षा के लिए हर सांस न्योछावर करने को तैयार हूं। ननिहाल में रहकर ही वर्ष 2019 में आर्मी में भर्ती हो गया था। वहीं, सेना से सेवानिवृत्त नायक सूबेदार जसबीर ढाका ने बताया कि उनका भांजा मुकेश सीमा पर डटा है। छोटी सी उम्र में ही उसकी मां दुनिया छोड़ कर चली गई थी। इसके कुछ वर्ष बाद 2012 में पिता भी चल बसे। ऐसे में उसे अपने गांव श्यामसुख ले आया और पढ़ाया-लिखाया। वह अक्सर कहता था कि मामा मुझे भी आर्मी में जाकर देश की सेवा करनी है। वर्दी का जुनून इस कदर सवार था कि आर्मी की तैयारी शुरू कर दी। नानी धापा देवी, मामी सिलोचना, बबली, मामा दिलावर व जसबीर सहित परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्हें गर्व है कि मुकेश देश सेवा में डटा है।