फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Inspection of procurement process of mustard and wheat crops in grain market

Hisar News: एसडीएम ने अनाज मंडी में किया फसल खरीद कार्यों का किया निरीक्षण

Thu, 25 Apr 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 25 Apr 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Inspection of procurement process of mustard and wheat crops in grain market
सिवानी मंडी। एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने बुधवार को अनाज मंडी में चल रही सरसों व गेहूं फसल की खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सरसों व गेहूं खरीद प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी ली। एसडीएम ने अधिकारियों से फसल खरीद का पूरा ब्योरा मांगा। उन्होंने खरीद व उठान से संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने फसल बिक्री के लिए आए किसानों से भी बातचीत की व समस्याएं जानी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंडी में आने वाली फसल का गेट पास जारी होना चाहिए। इसके साथ ही खरीद के बाद किसानों को जे फार्म दिया जाना जरूरी है, जिसमें फसल का वजन और फसल की कीमत होती है। उन्होंने सरसों उठान के लिए प्राइवेट गोदाम किराए पर लिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान मार्केट कमेटी सचिव शिव कुमार ने बताया कि अब तक मंडी में लगभग 3,54,000 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है, जिसमें से एक लाख तीस क्विंटल सरसों का उठान हो चुका है। इसी प्रकार 16,000 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है और 4,500 क्विंटल का उठान हो चुका है। उठान कार्य के लिए लगभग 44 वाहनों को लगाया गया है। खरीदे गए अनाज को जल्द गोदाम पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed