फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Insects were seen crawling in the flour supplied in Mid Day Mill three days ago.

Hisar News: तीन दिन पहले मिड डे मिल में आपूर्ति कए गए आटे में रेंगते नजर आए कीड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Insects were seen crawling in the flour supplied in Mid Day Mill three days ago.
आटै में रेंगते कीड़े।
हिसार। मिड-डे मिल के नाम पर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के साथ खिलावड़ किया जा रहा है। किरतान गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मिड डे मिल में तीन दिन पहले सप्लाई हुए आटे में कीड़े रेंगते नजर आए। आटे में कीड़े में रेंगने की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आटे में कीड़े की सूचना जब स्कूल मुखिया को पता चला तो हड़कंप मच गया। विद्यार्थियों के लिए खाना बनाने से पहले ये कीड़े दिखाई दे दिए और इस बारे में स्कूल प्राचार्य को अवगत करवाया। प्राचार्य ने इस मामले में जांच बैठा दी है। ग्रामीणों का दावा है कि यह आटा इसी स्कूल में नहीं बल्कि कई स्कूलों में भेजा गया है।
विज्ञापन

कुक ने बताया आटे में रेंग रहे है कीड़े
किरतान गांव निवासी रोहताश और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान रोहताश ने बताया कि वीरवार सुबह सरकारी स्कूल से खाना बनाने वाले कुक ने फोन कर सूचना दी कि मिड डे मील में आए आटे में कीड़े रेंग रहे हैं। पता चलने पर कमेटी के सदस्यों के साथ स्कूल पहुंचे। वहां पर जाने के बाद देखा कि आटे के अंदर कीड़े चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब इस बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला कि करीब तीन दिन पहले आटे की 5-5 किलोग्राम की चार थैलियों की सप्लाई हुई हैं। चारों थैलियों के अंदर ही कीड़े चल रहे थे। यह देख कर कुक को आटे से रोटी बनाने से इंकार कर दिया। इस बारे में स्कूल प्राचार्य सुमन राठी को मामले से अवगत करवाया गया। पता चलने पर प्राचार्य ने अपने स्तर पर दूसरा आटा मंगवाया और उसके बाद मिड डे मिल तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि इस बारे में प्राचार्य ने उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन


पहली बार आया था आटा

प्रधान रोहताश ने बताया कि पहले मिड डे मील में पहले गेंहू आती थी। इस बार सरकार की तरफ से गेंहू की सप्लाई को बंद कर आटे की सप्लाई शुरू की है। आटे के लिए अभी तक भंडारण की क्षमता भी नहीं है। उन्होंने बताया कि पहली ही सप्लाई में आटे में कीड़े मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------------------------
विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि पहले आटे की बजाए गेंहू आता था। मगर आटे की जब से स्पलाई शुरू हुई है तब से शिकायते आ रही हैं। आटा भी उच्चतम क्वालिटी का नहीं मिलता। कक्षा छठी से आठवीं तक 114 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। वीरवार को नए मेन्यू के अनुसार रोटी सब्जी बननी थी। मगर 10 बजे रोटी बनाने के लिए जब आटे की थैली को खोला तो विद्यालय के मिड-डे मिल प्रभारी ने एसएमसी व स्कूल प्राचार्य को अवगत कराया। बच्चों को पुलाव बनाकर खिलाया गया।

----------------------------------------
वर्जन..
मिड डे मिल में हुई आटे की सप्लाई में कीड़े होने का पता चलने पर कुक को उसी समय रोटी बनाने से रोक दिया। रोटी-सब्जी की बजाए चावल बनाए। इस बारे में उसी समय उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
सुमन राठी, प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किरतान ,हिसार
---------------
खुशी की मौत के बाद मिड डे मिल आया विवादों में
पिछले सप्ताह गांव गंगवा के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा खुशी की मौत हो गई। जिसमें परिजनों ने आरोप लगाया था कि खुशी ने स्कूल में मिड डे मिल में अचार के साथ पूरी खाई थी। जिसके बाद उसे उल्टी व दस्त की शिकायत हुई। इस मामले में शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी ने एक टीम का गठन किया हुआ है। जिसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed