फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Inquiry committee summons Registrar in HAU lathicharge case

Hisar News: एचएयू लाठीचार्ज प्रकरण में जांच समिति ने कुलसचिव को किया तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Inquiry committee summons Registrar in HAU lathicharge case
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में 10 जून को छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज मामले की जांच के लिए गठित समिति ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर जवाब देने के लिए तलब किया है। जांच समिति के चेयरमैन और मंडलायुक्त अशोक गर्ग की ओर से कुलसचिव को पत्र जारी कर 3 नवंबर सुबह 11 बजे समिति के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जांच समिति ने कुलसचिव से पहले ही 80 सवालों का जवाब मांगा था, लेकिन समयसीमा बीत जाने के बाद भी कोई उत्तर नहीं भेजा गया। इसके बाद समिति की ओर से स्मरण-पत्र भी जारी किया गया, जिस पर भी जवाब न मिलने पर अब उन्हें व्यक्तिगत तौर पर पेश होने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

चेयरमैन अशोक गर्ग ने बताया कि समिति की जांच प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ओर से अपना पक्ष रखा जा चुका है। अब विश्वविद्यालय प्रशासन से कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उसी के लिए कुलसचिव को समन जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
10 जून 2025 को एचएयू में एमएससी और पीएचडी के विद्यार्थी छात्रवृत्ति घटाए जाने के विरोध में कुलपति आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। विद्यार्थियों ने कुलपति की गाड़ी को आगे बढ़ने से रोक दिया था। इस दौरान दो शिक्षकों ने सुरक्षा कर्मियों के साथ मिलकर छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें छह विद्यार्थी घायल हो गए थे। घटना के बाद छात्रों ने कुलपति को हटाने और लाठीचार्ज में शामिल शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर 26 दिन तक धरना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed