फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ink in Dushyant's pen less, promises will be fulfilled with first pen as soon as he gets 46 seats: Digvijay Chautala

दुष्यंत की कलम में स्याही कम, 46 सीट मिलते ही पहली कलम से वादे पूरे होंगे : दिग्विजय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ink in Dushyant's pen less, promises will be fulfilled with first pen as soon as he gets 46 seats: Digvijay Chautala
​नलवा हलके में जनसभा को संबोधित करते जजपा नेता दिग्विजय चौटाला। 
हिसार। जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मैं नहीं, जनता कह रही कि गठबंधन सरकार में वो ठाठ नहीं जो चौधरी देवीलाल की सरकार में हुआ करते थे। 5100 रुपये पेंशन का वादा दुष्यंत की कमल में स्याही कम होने के कारण पूरा नहीं हो सका। फिर भी कम ताकत के बावजूद दुष्यंत चौटाला ने काफी काम किए। अगर जनता पूरे काम चाहती तो उसे दुष्यंत को पूरी ताकत देनी होगी। 46 सीट मिलते ही पहली कलम से वादे पूरे होंगे।
विज्ञापन

वे वीरवार को नलवा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी रहे वीरेंद्र चौधरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 90 सीटों पर जनसंपर्क करेंगे। हरियाणा की सभी 6700 पंचायतों में जाएंगे। गठबंधन पूरे 5 साल चलेगा। पांच साल बाद दोनों पार्टी के नेता तय करेंगे कि आगे क्या रहेगा। वहीं, उन्होंने इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा के सवाल के जवाब में कहा कि 50 लोग सैर सपाटा कर रहे हैं। इस पदयात्रा की लोगों में कहीं कोई चर्चा नहीं है।
विज्ञापन

लोगों को हुआ दुष्यंत फोबिया
उन्होंने मीडिया के एक सवाल पर कहा कि कुछ लोगों को दुष्यंत फोबिया है। सुबह शाम दुष्यंत-दुष्यंत करते रहते हैं। 40-50 लोग चल रहे हैं। जिसकी प्रदेश में कोई किसी तरह की चर्चा है। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश के सभी 90 विधानसभा में जाएंगे। दुष्यंत ने जो काम कराएं है उनको जनता के सामने गिराएंगे।दिग्विजय सिंह चौटाला जब जजपा 46 विधायकों के साथ सत्ता में होगी तो जनता से किया गया हर वादा पहली कलम से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार में नाममात्र हिस्सेदारी होने के बावजूद भी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जनता से किए गए वादों को पूरा करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे। उनके प्रयासों से प्राइवेट क्षेत्र में 75 प्रतिशत रोजगार, महिलाओं को पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत हिस्सदारी पूरी हुई। हरियाणा की जनता अब दुष्यंत को आजमाना चाहती। आप लोगों से चार पीढ़ी का नाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 साल से विपक्ष में थे, दस सीट आने पर दो ऑप्शन थे
विधानसभा चुनाव में जजपा ने 10 सीट जीती थी। हमारे पास दो ऑप्शन थे। हम कांग्रेस के साथ विपक्ष में बैठ जाते। 15 साल से विपक्ष में बैठे थे, पांच साल और इंतजार करते तो 20 साल में एक पीढ़ी बदल जाती। लोगों से जिन कामों के वादे किए थे, उन्हें विपक्ष में बैठकर पूरा नहीं किया जा सकता था। दुष्यंत ने वादे पूरा करने के लिए भाजपा के साथ समझौता किया। कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान पर उन्होंने कहा कि लोग भूपेंद्र सिंह हुड्डा के क्षेत्रवाद, इलाका वादा को अभी भूल नहीं सके हैं।
इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेन्द्र लितानी, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, जिला प्रभारी मास्टर तारा चन्द, जिलाध्यक्ष अमित बूरा, डॉ अजीत सिंह, सुनील मूंढ़, हलकाध्यक्ष अनूप धनखड, वीरेंद्र चौधरी, राजमल काजल, सजन लावट, एडवोकेट मनदीप बिश्नोई,एडवोकेट तरुण गोयल, सिल्क पूनियां, गौरव सैनी, सतनारायण नंबरदार, महिला हलका अध्यक्ष सुमित्रा मंगाली, इनसो जिला अध्यक्ष अज्जू घनघस, भीम ज्याणी, रमेश बैनीवाल, आदि मौजूद रहे।

बाहरी लोग नलवा में भ्रम फैला रहे
जजपा नेता वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि अब तक नलवा हलका से चुने गए किसी भी जनप्रतिनिधि ने पुरजोर तरीके से हलके की आवाज को बुलंद नहीं किया। अब कुछ बाहरी लोग नलवा को कमजोर समझ कर यहां भ्रम फैला कर पांव पसारने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए नलवा के हकों की आवाज उठाने के लिए हमें मिलकर हलके में मजबूत फैसला लेना होगा। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दिन रात इस चीज पर काम करते हैं कि जनसाधारण के जीवन की मुश्किलों को कैसे जल्द ठीक हल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed