{"_id":"6064cbf78ebc3e59176b8256","slug":"inaguration-of-cyber-crime-police-station-in-hisar-hisar-news-rtk602383839","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएचओ सहित नौ कर्मचारी सुलझाएंगे साइबर क्राइम के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएचओ सहित नौ कर्मचारी सुलझाएंगे साइबर क्राइम के मामले
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाने का उद्घाटन करते आईजी संजय कुमार।
- फोटो : Hisar
हिसार। हिसार के सेक्टर 14 में साइबर क्राइम थाने का उद्घाटन बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार ने थाने किया। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि हिसार मंडल का यह पहला साइबर क्राइम पुलिस थाना है। थाने में एक एसएचओ सहित कुल नौ कर्मचारियों को तैनात किया गया है। ये अधिकारी और कर्मचारी हिसार रेंज के साइबर क्राइम के मामले सुलझाएंगे।
उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए इस थाने की स्थापना की गई है। साइबर क्राइम के मामलों संबंधी एफआईआर अन्य थानों के साथ-साथ इस थाने में भी दर्ज हो सकेगी। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि अन्य थानों में साइबर क्राइम के मामलों के साथ-साथ अन्य मामले भी दर्ज होते हैं। इसके अलावा थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था की ड्यूटी भी देनी पड़ती है। ऐसे में साइबर क्राइम के मामलों की जांच पर पूरा फोकस नहीं हो पाता। जिस कारण मामलों की तह तक पहुंचने में समय लग जाता है। इस थाने के खुलने से जांचकर्ता का पूरा फोकस साइबर क्राइम के मामलों पर रहेगा। उन्होंने कहा कि अन्य थानों में भी अगर साइबर क्राइम के मामले दर्ज होते हैं तो उनकी जांच भी इस थाने में आ सकती है। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा, हांसी पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत, उपपुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह, डॉ. अजय व अन्य मौजूद रहे।
जरूरत पड़ी तो बढ़ाया जाएगा स्टाफ
शुरुआत में साइबर क्राइम थाने में 9 पुलिसकर्मियों का स्टाफ है। इनमें थाना प्रभारी राजपाल सिंह, तीन एएसआई और पांच हेडकांस्टेबल तैनात रहेंगे। इसके अलावा यह थाना डीएसपी जितेंद्र सिंह की निगरानी में रहेगा। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि समय के साथ अगर जरूरत पड़ी तो इस थाने में स्टाफ को बढ़ाया भी जा सकता है। तैनात किया गया यह स्टाफ पहले साइबर क्राइम यूनिट में अपनी सेवाएं दे चुका है। इसके अलावा डीएसपी जितेंद्र सिंह भी आईटी में बीटेक पास हैं।
विज्ञापन
पहले दिन 11 मामले पहुंचे जांच के लिए
सेक्टर-14 स्थित साइबर क्राइम थाने में पहले दिन साइबर क्राइम के इसी वर्ष के 11 पुराने मामले जांच के लिए आए हैं। इनमें से आठ मामले हिसार से, दो हांसी से और एक अन्य जगह से है। एक तरफ साइबर क्राइम के इन 11 मामलों को कम समय में हल करना स्टाफ के लिए चुनौती होगा।