फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In Ward 11 to 20, the agency will start door to door garbage collection work from 16.

Hisar News: वार्ड 11 से 20 में एजेंसी 16 से करेगी डोर टू डोर कचरा उठाने का काम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
In Ward 11 to 20, the agency will start door to door garbage collection work from 16.
हिसार। शहर के वार्ड 11 से 20 में 16 फरवरी से एजेंसी के माध्यम से घरों से कचरे उठवाया जाएगा। टेंडर अलॉट होने के बाद एजेंसी ने निगम प्रशासन से काम शुरू करने के लिए एक माह का समय मांगा था। हालांकि अभी तक एजेंसी की तरफ से कचरा निस्तारण प्लांट नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि वार्ड 1 से 10 में घरों से कचरा उठाने का काम ठेके पर देने के बाद से बाकी बचे 10 वार्डों में भी यही व्यवस्था लागू करने की मांग उठने लगी थी। इसी को देखते हुए निगम प्रशासन ने 11 से 20 वार्ड को लेकर भी टेंडर लगाने का फैसला किया।
विज्ञापन

वार्डों में लगानी होगी आरएफ आईडी
टेंडर की शर्तों के अनुसार एजेंसी को वार्डों में आरएफ आईडी लगानी होगी। इससे यह पता चल सकेगा कि कचरा उठाने वाली गाड़ी किन-किन गलियों में नहीं गई। इसके अलावा एजेंसी को कचरा उठाने के साथ-साथ उसका निस्तारण भी करना होगा। हालांकि अभी तक एजेंसी का कचरा निस्तारण प्लांट नहीं लग सका है। प्लांट को लेकर एजेंसी को ढंढूर स्थित डंपिंग स्टेशन पर जगह उपलब्ध करवाई गई है। निगम की मानें तो वार्ड 11 से 20 से प्रतिदिन करीब 130 टन कचरा निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के कर्मचारी सड़कों की करेंगे सफाई
16 फरवरी से पूरे शहर में डोर टू डोर कचरा उठाने की व्यवस्था एजेंसी के माध्यम से हो जाएगी। ऐसे में निगम के सफाई कर्मचारियों को घरों से कचरा नहीं उठाना पड़ेगा। निगम अधिकारियों की मानें तो 16 जनवरी से निगम के सफाई कर्मचारियों से शहर की सड़कों की सफाई करवाई जाएगी। वहीं निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ियों का इस्तेमाल ग्रीन बेल्ट व पार्कों की सफाई के लिए किया जाएगा। बता दें कि निगम के करीब 600 सफाई कर्मचारी हैं और निगम के पास 44 टिप्पर, 2 जेसीबी, एक बड़ी व एक छोटी रोड स्वीपिंग मशीन, एक वैक्यूम आधारित क्लीनिंग मशीन और करीब 10 ट्रैक्टरी ट्रॉली हैं।


-----------------------------------------------एजेंसी 16 फरवरी से काम शुरू कर देगी। जब तक एजेंसी कचरा निस्तारण नहीं करेगी, तब तक उसका भुगतान नहीं किया जाएगा।
- प्रदीप दहिया, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article