फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the scorching heat, Leelas School teacher Kamla set an example of dedication by individually listing 1,150 houses; she will be honored on May 31.

Hisar News: तपती धूप में लीलस स्कूल की शिक्षिका कमला ने लिखी समर्पण की मिसाल, अकेले किया 1,150 मकानों का सूचीकरण, 31 मई को होंगी सम्मानित

Mon, 25 May 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 25 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
In the scorching heat, Leelas School teacher Kamla set an example of dedication by individually listing 1,150 houses; she will be honored on May 31.
​शि​क्षिका कमला। 
सिवानी मंडी। जनगणना कार्य के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव लीलस में कार्यरत हिंदी अध्यापिका कमला पायल ने कठिन परिस्थितियों में पांच कर्मचारियों के योग्य 1,150 मकानों के सूचीकरण का कार्य अकेले संभाला। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक समाज 31 मई को उन्हें सम्मानित करेगा।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रधान राजेश कुमार मेहरिया ने बताया कि जनगणना प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक प्रगणक को करीब 200 से 250 मकानों का कार्य सौंपा गया था लेकिन कार्य विभाजन में गड़बड़ी के कारण कमला पायल को सिवानी क्षेत्र के आसपास फैले खेतों, ढाणियों और दूरदराज इलाकों सहित करीब 1,150 मकानों का दायित्व दे दिया गया।
विज्ञापन

गर्मी में दूर-दूर तक जाकर उन्होंने मकानों का सूचीकरण किया और निर्धारित समय से पहले नक्शा तैयार कर संबंधित विवरण जमा करवाया। उनकी ड्यूटी के प्रति निष्ठा दूसरों के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed