फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the play Giddha, the actors showed this is the game of conspiracy, greed and selfishness

गिद्द नाटक में कलाकारों ने दिखाया ऐसे होता है साजिश, लालच और स्वार्थ का खेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
In the play Giddha, the actors showed this is the game of conspiracy, greed and selfishness
बाल भवन के सभागार में नाटक में अपनी प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : Hisar
हिसार। हरियाणा कला परिषद हिसार मंडल द्वारा शनिवार को हिसार बाल भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिसार निवासी प्रतीक बूरा के निर्देशन में तथा विजय तेंदुलकर द्वारा लिखित नाटक गिद्द का मंचन किया गया। यह नाटक 60 के दशक में एक भारतीय परिवार की गतिशीलता के माध्यम से मनुष्यों की वास्तविकता को प्रदर्शित करता है। जिसमें साजिश, लालच और स्वार्थ का अंतहीन चक्र शामिल है, जो दुनिया को खा जाता है, इस नाटक मंचन में 11 कलाकार शामिल रहे। निर्देशक के तौर पर प्रतीक बूरा और कलाकारों में ईशान पहल, लक्ष्य गांधी, राजेश कुमार सिंह, प्रियांशी सील, रितु ठाकुर, हिमांशु अनेजा, पुलकिता वधवा शामिल रहे। नाटक में ध्वनि और संगीत नितेश अरोड़ा तथा हर्ष कपूर ने दिया। नाटक में पंकज शर्मा ने लाइटिंग मैनेजमेंट संभाली। बागची ने इस नाटक में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी सतीश जोशी, अतुल, श्रीनिवास, सुरेश, प्रीति, कुशाल, आकाश, मंजुला, संजय, हरियाणा कला परिषद की ओर से कार्यालय प्रभारी रविंद्र कुमार तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। हरियाणा कला परिषद के माध्यम से रविवार को बाल भवन के सभागार में सायं 6 बजे से हिसार निवासी वरिष्ठ रंगकर्मी सतीश जोशी के निर्देशन में तैयार किया गया चाणक्य नाटक का मंचन किया जाएगा। इस नाटक मंचन में हिसार के कलाकार भाग लेंगे। यह नाटक शिक्षा, नैतिकता, संस्कृति, सामाजिक मूल्यों तथा सभ्यता पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed