फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the name of getting a job, a woman was cheated of Rs 3 lakh and also raped.

Hisar News: नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगे 3 लाख रुपये, दुष्कर्म भी किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
In the name of getting a job, a woman was cheated of Rs 3 lakh and also raped.
हांसी। नौकरी दिलाने का झांसा देकर उपमंडल के एक गांव की रहने वाली महिला से एक व्यक्ति ने 3 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला महिला से हिसार में दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अमन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विवाहित है। बीते वर्ष उसकी परिचित महिला ने अमन से मिलवाया। अमन ने बताया था कि उसकी रिटायर्ड कमिश्नर से अच्छी जान-पहचान है, वह उसे नौकरी दिलवा देगा। नौकरी के लिए 3 लाख रुपये अमन को दिए। इसके बाद रिटायर्ड कमिश्नर से मिलवाने के बहाने कार से हिसार ले गया। रास्ते में उसे नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद हिसार के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अमन के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed