फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the case of social boycott of Bhatla, statements of 160 people were recorded in three days

Hisar News: भाटला के सामाजिक बहिष्कार के मामले में तीन दिन में 160 लोगों के बयान दर्ज

Fri, 06 Jun 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 06 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
In the case of social boycott of Bhatla, statements of 160 people were recorded in three days
हांसी स्थानीय विश्राम गृह में बयान दर्ज करवाने के लिए आए भाटला के ग्रामीण।
हांसी (हिसार)। भाटला के सामाजिक बहिष्कार प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय की गठित टीम ने तीन दिन में 160 लोगों के बयान दर्ज किए। तीसरे दिन भी गांव के दोनों पक्षों के लोग लोकनिर्माण विभाग के स्थानीय विश्राम गृह में पहुंच कर टीम के समक्ष बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

वीरवार को विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि टीम शुक्रवार तक यहां रुकेगी। मंगलवार से वीरवार तक बयान दर्ज किए जाने थे। इसके लिए दो नंबर जारी किए गए थे। गांव में नोटिस भी चस्पा किए गए थे। बयान दर्ज करवाने के लिए पहले ग्रामीणों ने टीम से संपर्क किया था। बाद में टीम ने ही ग्रामीणों को समय देकर बुलाया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीसरे दिन करीब 60 लोगों के बयान दर्ज किए गए। टीम इस मामले की रिपोर्ट तैयार करके सर्वोच्च न्यायालय में पेश करेगी। इस जांच के दौरान पुलिस की तरफ से पूरा सहयोग किया जा रहा है। वहीं, मंगलवार को बयान देने आए युवक को धमकी देने के मामले में डीएसपी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि भाटला में 8 वर्ष पहले हुए सामाजिक बहिष्कार के मामले की जांच के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। इसमें उत्तर प्रदेश से सेवानिवृत्त डीजीपी कमलेंद्र प्रसाद, वीसी गोयल के साथ दो सेवानिवृत्त डीएसपी भी शामिल हैं। बीते महीने भी टीम ने तीन दिन तक मामले की जांच की थी।

मीडिया से भिड़े एक पक्ष के लोग
पत्रकार वार्ता के दौरान एक पक्ष के लोग विश्राम गृह में मीडियाकर्मियों से भिड़ गए। लोगों का कहना था कि इस मामले को न छापा जाए। इस दौरान मीडिया कर्मियों से अभद्र व्यवहार भी किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed