फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the 540 million GST fraud case, the GST Assistant Commissioner's testimony was recorded; the next hearing for Future Maker's CMD and partner is on February 16.

Hisar News: 54 करोड़ की जीएसटी चोरी केस में जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर की हुई गवाही, फ्यूचर मेकर के सीएमडी व पार्टनर की अगली पेशी 16 फरवरी को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
In the 540 million GST fraud case, the GST Assistant Commissioner's testimony was recorded; the next hearing for Future Maker's CMD and partner is on February 16.
हिसार। 54 करोड़ की जीएसटी चोरी और फ्यूचर मेकर कंपनी से जुड़े जीएसटी घोटाले मामले में सोमवार को सीएमडी राधेश्याम और उनके पार्टनर एमडी बंसीलाल की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। इस दौरान जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर की गवाही आधी ही हो पाई।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों की ओर से अधिवक्ता नरेश कुमार सचदेवा ने बताया कि अगली पेशी 16 फरवरी को होगी, जिसमें असिस्टेंट कमिश्नर की गवाही पूरी की जाएगी। हिसार अदालत ने पहले जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की हुई है।
विज्ञापन

आयकर विभाग की प्रारंभिक जांच में पता चला था कि फ्यूचर मेकर कंपनी देशभर में सदस्य बनवाने के लिए 3,750 रुपये का शुल्क लेती थी। इस माध्यम से करोड़ों रुपये एकत्र किए गए, लेकिन कंपनी ने इस पर लगने वाली जीएसटी विभाग में जमा नहीं कराई। शिकायत के अनुसार, कंपनी पर 54 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस मिलने के बावजूद कंपनी ने न तो जवाब दिया और न ही भुगतान किया, जिसके बाद जीएसटी विभाग ने जमानती वारंट जारी किए। वारंट जारी होने के बाद राधेश्याम और बंसीलाल ने 10 नवंबर 2025 को अदालत में आत्मसमर्पण किया। अदालत ने गंभीर आरोपों और भारी बकाया राशि को देखते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। दोनों फिलहाल सेंट्रल जेल नंबर दो, हिसार में न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed