फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   in state corona active cases hisar 3rd ranked

गुरुग्राम और फरीदाबाद के बाद सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल रहे हिसार में

Tue, 13 Oct 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
in state corona active cases hisar 3rd ranked
प्रदेश भर में कोरोना संक्रमितों के मामले में हिसार आठवें नंबर पर है, लेकिन इस माह के ज्यादातर दिनों में नए कोरोना केस मिलने के मामले में हिसार जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा है। हिसार जिले से ज्यादा संक्रमित गुरुग्राम व फरीदाबाद में मिल रहे हैं। यह जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

अभी इन दिनों प्रतिदिन 100 से अधिक कोरोना केस मिल रहे हैं। कई बार 200 से अधिक भी मिले हैं। अभी तक जिले में 7512 संक्रमित मिल चुके हैं।
इस माह मिलने वाले संक्रमितों का आंकड़ा
तिथि गुरुग्राम फरीदबाद हिसार स्थान
01 अक्तूबर 208 163 164 दूसरा
02 अक्तूबर 260 157 117 तीसरा
03 अक्तूबर 277 134 116 तीसरा
04 अक्तूबर 287 124 130 दूसरा
05 अक्तूबर 206 129 75 तीसरा
06 अक्तूबर 266 148 96 चौथा
07 अक्तूबर 293 178 65 चौथा
08 अक्तूबर 264 182 129 तीसरा
09 अक्तूबर 261 153 108 तीसरा
10 अक्तूबर 264 149 112 तीसरा
11 अक्तूबर 241 138 152 दूसरा
मौत के मामले में 9वें नंबर पर
प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौत के मामले में हिसार जिला नौवें नंबर पर है, जबकि गुरुग्राम सबसे ऊपर है। अब तक जिले में 90 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। विभाग के अनुसार यं सभी मृतक मरीज कोरोना के अलावा शुगर, बीपी, सांस की बीमारी, दिल की बीमारी, कैंसर और मोटापा जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे।
विज्ञापन

इसलिए मिल रहे ज्यादा संक्रमित
हिसार जिले में जनसंख्या घनत्व ज्यादा है। इसके अलावा यहां शहरीकरण भी ज्यादा है और लोगों के आने-जाने पर किसी तरह का प्रतिबंध भी नहीं है। इनकी वजह से यहां ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जया गोयल सिविल, सर्जन, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed