फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In Siwani, a friend's lover attacked inside a house, four injured, accused of attacking out of personal enmity

Hisar News: सिवानी में सहेली के प्रेमी ने घर में घुसकर किया हमला, चार घायल, रंजिश में हमले का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
In Siwani, a friend's lover attacked inside a house, four injured, accused of attacking out of personal enmity
हिसार। भिवानी के सिवानी मंडी में शनिवार देर रात एक युवती घर में घुसकर परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वारदात को युवती की सहेली के प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। हमले में परिवार के चार लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिवानी थाने से जांच अधिकारी पवन जांगड़ा ने बताया कि घटना वार्ड नंबर चार की है। विनोद अपने परिवार के साथ रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि शनिवार रात करीब दो बजे पड़ोस की ढाणी में रहने वाला शादीशुदा युवक अपने चार-पांच साथियों के साथ आया और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसते ही परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। हमले में विनोद, उनकी दो बेटियां और बेटा मोहित घायल हो गए। सभी को हिसार के जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। मोहित की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। नागरिक अस्पताल में पीड़ित विनोद ने बताया कि उनकी बेटी के साथ कॉलेज में बड़वा निवासी उसकी सहेली भी पढ़ती है। सहेली का हमला करने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पांच दिन पहले उसकी पत्नी कॉलेज पहुंची और युवती के साथ मारपीट की थी। उस दौरान उनकी बेटी ने बीचबचाव किया। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने घर में घुसकर हमले को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed