फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In rural areas where there are less vaccines, the team of the department will do vaccination on the spot

ग्रामीण क्षेत्रों में जहां कम लगे टीके, वहां मौके पर जाकर विभाग की टीम करेगी टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
In rural areas where there are less vaccines, the team of the department will do vaccination on the spot
हिसार। अब स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए अलग योजना बनाई है। ग्रामीण एरिया में फसलों की कटाई शुरू होने से टीकाकरण काफी कम हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में जिन जगहों पर कम टीकाकरण हुआ है। वहां पर विभाग की टीम मौके पर जाकर किसान एवं मजदूरों का टीकाकरण करेगी। वीरवार को शहर में 10 जगहों पर टीकाकरण करेगा। बुधवार को जिले में 4881 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन के चलते विभाग ने टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है। शहर में 100 फीसदी टीकाकरण हो गया है। केवल ग्रामीण में ही जागरूकता की कमी है। वीरवार को शहर में एचएयू के वेटनरी ऑडिटोरियम, सर्वोदय अस्पताल, पटेल नगर, आजाद नगर, ऋषि नगर, महावीर कॉलोनी व सेक्टर 1-4 स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर, टीबी अस्पताल, जिला नागरिक अस्पताल, लघुसचिवालय में कोर्ट नंबर पांच में टीका लगेगा। ध्यान रहे कि टीबी अस्पताल में कोवाक्सिन की डोज लगेगी और बाकी जगहों पर कोविशिल्ड की डोज लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed