{"_id":"69e530e4796bc347170aab6d","slug":"in-rohtak-and-karnal-the-conditions-of-heatwave-continued-while-in-some-places-there-was-rainfall-hisar-news-c-21-hsr1005-853293-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रोहतक और करनाल में लू के हालात तो कहीं हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रोहतक और करनाल में लू के हालात तो कहीं हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन
हिसार। शनिवार रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से रविवार कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। बाकी ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और तापमान में बढ़ोतरी हुई। इस दौरान रोहतक व करनाल में लू के हालात रहे। वहीं, रोहतक में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 5.0 डिग्री ऊपर रहा। रोहतक प्रदेश में सबसे गर्म भी रहा।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अब एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा और आने वाले दिनों में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाएगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शनिवार रात एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। इसके असर से रविवार को कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहे और शाम को पंचकूला व यमुनानगर आदि में बूंदाबांदी हुई। हालांकि ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहा और लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा। इस दौरान करनाल में दिन का तापमान 40.7 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा रहा।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
सोमवार से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में एक बार फिर से तापमान में उछाल देखने को मिलेगा। अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से 45.0 डिग्री सेल्सियस और एक दो स्थानों पर 45.0 डिग्री को पार करने की संभावना है। रात के तापमान भी सामान्य से ऊपर रहेंगे। कुछ स्थानों पर लू के हालात बनने की प्रबल संभावना है। इसके बाद अप्रैल के अंतिम दिनों और मई के पहले सप्ताह में लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादलों की आवाजाही के साथ आंधी और हल्की बारिश से बढ़ते हुए तापमान पर लगाम लगेगी।