फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In-principle approval given for setting up of ADJ Court in Siwani Judicial Complex

Hisar News: सिवानी न्यायिक परिसर में एडीजे कोर्ट स्थापना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
In-principle approval given for setting up of ADJ Court in Siwani Judicial Complex
सिवानी मंडी। क्षेत्र के अधिवक्ताओं और आमजन के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से लंबित सिवानी न्यायिक परिसर में एडीजे (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) कोर्ट की मांग को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं भिवानी जिले के इंस्पेक्टिंग जस्टिस संदीप मुद्गिल ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

भिवानी न्यायिक परिसर के निरीक्षण के दौरान सिवानी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर यह मांग रखी जिस पर न्यायाधीश ने सकारात्मक रुख दिखाया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता डीके सांगवान के नेतृत्व में उपप्रधान अधिवक्ता कुलदीप शर्मा, सचिव अधिवक्ता कुलदीप खोड तथा वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सिंह बेडवाल ने न्यायमूर्ति संदीप मुद्गिल से मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने बताया कि उच्च स्तर के मामलों की सुनवाई के लिए पक्षकारों को भिवानी या अन्य जिलों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय सुनवाई से मिलेगा लाभ
न्यायमूर्ति संदीप मुद्गिल ने अधिवक्ताओं की बातें गंभीरता से सुनते हुए कहा कि एडीजे कोर्ट की स्थापना न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण कदम होगी। डीके सांगवान ने कहा कि यह क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम साबित होगा और इससे गंभीर आपराधिक, दीवानी व सत्र मामलों की सुनवाई स्थानीय स्तर पर संभव होगी जिससे आम नागरिकों को अन्य जिलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed