फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In Model Town, the lock of a house was broken and cash of 3 lakh, 70 tolas of silver, and 3 tolas of gold were stolen; the bank employee had gone to Fatehabad to celebrate Diwali with his family.

Hisar News: मॉडल टाउन में मकान का ताला तोड़कर 3 लाख नकद, 70 तोला चांदी व 3 तोला सोना चोरी, बैंककर्मी परिवार के साथ दिवाली मनाने फतेहाबाद गया था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
In Model Town, the lock of a house was broken and cash of 3 lakh, 70 tolas of silver, and 3 tolas of gold were stolen; the bank employee had gone to Fatehabad to celebrate Diwali with his family.
बरवाला में वारदात के बाद बिखरा सामान। 
बरवाला। शहर के वार्ड-12 स्थित मॉडल टाउन कॉलोनी में सोमवार देर रात अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण ले गए। वारदात के समय मकान में किराये पर रहने वाला बैंक कर्मी परिवार सहित दिवाली मनाने फतेहाबाद गया था। मकान से तीन लाख रुपये नकद, 70 तोले चांदी और 3 तोले सोने के आभूषण चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद के मिथलेश ने बताया कि वह वार्ड-12, बरवाला में किराये पर रहता है और बैंक में कार्यरत हैं। 19 अक्तूबर को अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने के लिए घर पर ताला लगाकर फतेहाबाद गए थे। मंगलवार सुबह दूध देने आए व्यक्ति ने उन्हें कॉल कर बताया कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही मिथलेश परिवार सहित बरवाला पहुंचे, उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर से 3 लाख रुपये, 70 तोला चांदी के गहने, 3 तोला सोने के आभूषण समेत अन्य सामान गायब है। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed