{"_id":"6afc8d97ed431749c2003060","slug":"in-mathematics-the-focus-will-be-on-understanding-and-reasoning-not-on-rote-learning-hisar-news-c-21-hsr1020-993910-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गणित में रटने की नहीं, समझ और तर्कशक्ति की होगी परख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गणित में रटने की नहीं, समझ और तर्कशक्ति की होगी परख
Tue, 17 Nov 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
हिसार। गणित की असली कसौटी अब सूत्र याद रखने में नहीं, बल्कि उन्हें समझकर समस्या का हल खोजने में होगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों की गणितीय समझ, तार्किक क्षमता और विश्लेषण कौशल परखने के लिए आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता शुरू की है। इसमें आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे।
प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर है। पहले चरण में स्कूल अपने स्तर पर परीक्षा आयोजित करेंगे। यह परीक्षा 25 और 26 नवंबर को होगी। सीबीएसई की वेबसाइट पर प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी उपलब्ध करवाई जाएगी। स्कूल अपने परिसर में ही परीक्षा कराएंगे। इस चरण में विद्यार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। परीक्षा में गणना के साथ गणितीय अवधारणाओं की समझ और समस्याओं का हल निकालने की क्षमता परखी जाएगी।
गणित की विभिन्न विधाओं से होंगे सवाल
प्रतियोगिता में बीजगणित, ज्यामिति, मापन, संख्या पद्धति, आंकड़ों का विश्लेषण, प्रायिकता और मात्रात्मक योग्यता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा एक घंटे की होगी। इसमें 40 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने होंगे। सवालों के जरिए विद्यार्थियों की सोचने, तर्क लगाने और सही निष्कर्ष तक पहुंचने की क्षमता का आकलन किया जाएगा। इसमें अवधारणात्मक समझ को भी महत्व मिलेगा।
विज्ञापन
हर स्कूल से तीन विद्यार्थियों का चयन
कोऑर्डिनेटर नीरू ने बताया कि पहले चरण के परिणाम के आधार पर प्रत्येक स्कूल से तीन मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। ये विद्यार्थी अगले चरण में भाग लेंगे। चयनित विद्यार्थियों का पंजीकरण 27 से 30 नवंबर तक सीबीएसई के पोर्टल पर कराया जा सकेगा।
राष्ट्रीय स्तर पर 100 विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
अंतिम चरण राष्ट्रीय स्तर पर कंप्यूटर आधारित होगा। यह परीक्षा दो दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसमें विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता और गणितीय कौशल परखे जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 100 विद्यार्थियों को सीबीएसई की ओर से मेरिट प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। पहले चरण में सर्वाधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने वाले प्रत्येक जोन के शीर्ष 10 स्कूलों को प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।