फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   in last call muskan said to his father there was a lot of fire and phone got disconnected

आखिरी बार फोन कर मुस्कान बोली - पापा! यहां बहुत ज्यादा आग लग गई और कट गया फोन

Sun, 23 Feb 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
in last call muskan said to his father there was a lot of fire and phone got disconnected
in last call muskan said to his father there was a lot of fire and phone got disconnected - फोटो : Hisar
चंडीगढ़ स्थित पीजी में आग की घटना में जलने से पहले आदर्श नगर निवासी एडवोकेट राजीव महता की बेटी मुस्कान ने आखिरी बार अपने पापा से फोन पर बात की थी। वह सिर्फ इतने ही शब्द बोल पाई थी कि पापा! यहां बहुत ज्यादा आग लग गई है। उसके पीछे से तेज आवाज आ रही थी कि गीला कंबल लाओ। इतनी ही देर में फोन कट गया और कुछ देर बाद मुस्कान के इस दुनिया से चले जाने की खबर परिवार तक पहुंची।
विज्ञापन

हादसे से टूट चुके पिता राजीव महता तो कुछ बोलने को तैयार नहीं थे, लेकिन यह सारी बातें मुस्कान के छोटे भाई युवराज ने अमर उजाला टीम को बताई। हादसे की सूचना पाकर महता परिवार के जानकार और पड़ोसी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे रहे।
विज्ञापन

प्रतिस्पर्धाओं में रहती थी अव्वल
मुस्कान के भाई युवराज ने बताया कि मुस्कान चंडीगढ़ के एसडी कॉलेज में एमकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। इससे पहले उसने चंडीगढ़ के ही गुरु नानक देव कॉलेज से बीकॉम की थी। वह सभी तरह की प्रतिस्पर्धाओं में अव्वल रहती थी। जो भी आसपास में गलत होता था, उस पर प्रतिक्रिया देना उसका स्वभाव था। इसके लिए वह सोशल मीडिया का सहारा लेती थी। फेसबुक हो या व्हाट्सएप पर वह खुलकर तर्क रखती थी। यही कारण है कि गुरुनानक देव कॉलेज में बीकॉम फाइनल वर्ष में उसने निर्दलीय चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीतकर कॉलेज की प्रधान बनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई बोला - चंडीगढ़ आना-जाना लगा रहता है, इसलिए चार साल पहले भेजा पढ़ने
युवराज ने बताया कि सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई पूरी होने के बाद मुस्कान को बीकॉम में दाखिला दिलाने के लिए परिवार उलझन में था कि दिल्ली भेजें या चंडीगढ़। फिर चंडीगढ़ का फैसला लिया, क्योंकि यहां पारिवारिक सदस्यों का आना-जाना लगा रहता है। युवराज ने बताया कि उनके चाचा दिनेश महता भी चंडीगढ़ में ही रहते हैं। बीकॉम करते समय मुस्कान हॉस्टल में ही रही थी। अब एमकॉम में दाखिला होने के बाद ही उसे पीजी में शिफ्ट करवाया था।

आखिरी बार लोहड़ी पर घर आई थी मुस्कान
युवराज ने बताया कि आखिरी बार मुस्कान एक महीना 10 दिन पहले लोहड़ी पर घर आई थी। युवराज खुद भी चंडीगढ़ के ही खालसा कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है और वहां पीजी में ही रहता है। उसे रविवार को ही वापस जाना था, क्योंकि सोमवार से कक्षाएं शुरू होनी हैं। इससे पहले ही यह दुखद सूचना आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed