फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In hockey, Umra defeated Dhana Khurd's team 4-2.

Hisar News: हॉकी में उमरा ने ढाणा खुर्द की टीम को 4-2 से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
In hockey, Umra defeated Dhana Khurd's team 4-2.
हिसार। हॉकी हिसार की ओर से एस्ट्रोटर्फ मैदान पर सोमवार से जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। सब जूनियर लड़कों के वर्ग में पहला मैच ढाणा खुर्द और उमरा के बीच खेला गया। इस मुकाबले में उमरा की टीम ने ढाणा खुर्द को 4-2 से हरा दिया। हारने वाली टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई। वहीं, मंगलवार को सब जूनियर वर्ग में लड़कियों के दो मैच होंगे। पहला मैच हर हॉकी एकेडमी और साई हिसार के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल उमरा और डिपार्टमेंट नर्सरी के बीच खेला जाएगा। सीनियर वर्ग में बुधवार को मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

मोटर खराब होने के कारण मैदान पर नहीं चले फव्वारे
शाम को सब जूनियर वर्ग में लड़कियों के दो मैच होने थे। मगर मोटर खराब होने के कारण मैदान पर पानी डालने के लिए फव्वारे नहीं चल पाए। बिना पानी छिड़के मैदान सख्त होने से खिलाड़ियों के चोटिल होने का डर रहता है। ऐसे में अब दोनों मैच मंगलवार शाम को करवाए जाएंगे। प्रतियोगिता 15 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन

-----------------

मोटर खराब होने के कारण फव्वारे नहीं चल पाए। सोमवार को लड़कों का एक मैच ही हो पाया। सब जूनियर वर्ग में लड़कियों के दो मैच मंगलवार को खेले जाएंगे। - आजाद मलिक, महासचिव, हॉकी हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed